'Border-2' देखकर जोश में भर गए दर्शक, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा सहारनपुर का सिनेमा हॉल
अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सहारनपुर के सिनेमाघरों में दस्तक दी, जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। युवा और बच्चे 'भारत माता की जय' ...और पढ़ें

सहारनपुर के जीएनजी माल में बार्डर-टू मूवी देखने पहुंचे दर्शक। जागरण
HighLights
युवा दर्शक सीटों पर खड़े होकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते रहे।
सनी देओल और अन्य कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अभिनेता सनी देओल अभिनीत फिल्म बार्डर 2 ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलाग व ट्रेलर कई दिनों से चल रहे थे। जिनको देखकर सिने प्रेमियों के दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ रही थी। 1997 में आई बार्डर फिल्म ने जिस तरह से भारतीय सैनिकों की बहादुरी को बड़े परदे पर उतारा था, उसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश बार्डर 2 में साफ झलक रही है।
शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहला शो शुरू हुआ था तो युवा सिने प्रेमियों के साथ ही बड़ी तादात में सिनेमाघरों में पहुंचा। फिल्म में जंग का तनाव, सैनिकों की भावनाएं और दुश्मन को जवाब दने का जज्बा हर सीन में झलकता हुआ नजर आया। सनी देओल के डायलाग सिनप्रेमियों में जोश भर रहे थे। फिल्म के पांच डायलाग ने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया।
सिने प्रेमियों का कहना है कि सनी पाजी के साथ ही वरूण धवन, अहान शेट्टी व दिलजीत दोसांझ ने अपनी अदाकारी से सभी के अंदर देशभक्ति का जोश भर दिया है। जीएनजी माल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में सनी देओल संग दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा UP का छोरा आजाद चौहान
इसके साथ ही छोटे बच्चे भी अपने माता पिता के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखते हुए भी बीच-बीच में सीटों पर खड़े होकर युवा देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए नजर आए। 3 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'Border-2' का जादू: फिर बजीं 1997 के दौर वाली तालियां, मेरठ के दर्शकों ने महसूस किया वही पुराना जोश
इन्होंने कहा
बार्डर 2 को लेकर सिने प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। फिल्म के पहले दिन के अधिकतर शो में अच्छी भीड़ रही। सुबह से ही सिने प्रेमियों का पहुंचना शुरू हो गया था। अभिभावकों के साथ बच्चे भी फिल्म देखनें पहुंचे। युवाओं की भी अच्छी भीड़ रही।
अशोक गांधी, जीएनजी माल पार्टनर
फौजी के लिए बार्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई लकीर नहीं है बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही कोई दुश्मन न उसकी गोली और ना ही उसका इरादा सनी पाजी का यह डायलाग हर किसी की रंग में जोश भर रहा था।।
रिया कश्यप, सिनेप्रेमी।
फिल्म काफी अच्छी है। मेरे गांव में एक कहावत है। हम पूजा भले राम की करें, लेकिन तेवर परशुराम के रखते हैं। इस डायलाग का वरूण धवन ने बेहतर प्रदर्शन किया। पूरी फिल्म में हर कलाकार का किरदार अलग ही नजर आ रहा है।
सौम्या कर्णवाल, सिने प्रेमी।
फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत है। 'भले ही हमारी तादाद कम हो सर लेकिन ताकत किसी से कम नहीं है यह आसमान हमारा है हमारा ही रहेगा।' इस डायलाग ने तो रंग-रंग में जोश भर दिया।
दिव्यांशी शर्मा, सिने प्रेमी।
फिल्म में हर कलाकार ने अपनी बेहतर अदाकारी का प्रदर्शन किया है। दुनिया का कोई भी अफसर यहीं कहेगा कि हम ये जंग हारेंगे लेकिन मैं कहता हूं कि हम ये जंग जीतेंगे। क्योंकेि जंग हथियारों से नहीं जुनून से जीती जाती है। देशभक्ति से भरे डायलाग अलग ही जज्बा पैदा करते हैं।
सरदार परमजीत सिंह, सिने प्रेमी