विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपिका-वांगा से पहले Sridevi और राजामौली में हुआ था महासंग्राम, 600 करोड़ी फिल्म के लिए रखी थी मोटी डिमांड!

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:03 PM (IST)

दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा से पहले साउथ डायरेक्टर एस एस राजमौली और श्रीदेवी के बीच भी एक फिल्म को ...और पढ़ें

एस एस राजमौली और श्रीदेवी के बीच हुआ था विवाद/ फोटो- इंस्टाग्राम

एस एस राजमौली और श्रीदेवी के बीच हुआ था विवाद/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दीपिका-वांगा से पहले हुआ था श्रीदेवी का विवाद 

  2. एस एस राजामौली ने श्रीदेवी पर लगाए थे आरोप 

  3. श्रीदेवी के फिल्म के लिए हां ना करने को बताया था गुड लक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच साल 2026 की शुरुआत से ही प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। एनिमल निर्देशक ने दीपिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निशाना साधते हुए उन्हें शिफ्ट डिमांड की वजह से उन्हें अनप्रोफेशनल बता दिया था।

यह मामला अभी शांत ही हुआ था कि संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने एक्ट्रेस पर फिल्म में पर्संटेज मांगने का आरोप लगा दिया। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर के बीच फिल्म को लेकर विवाद छिड़ा। इससे पहले श्रीदेवी और बाहुबली 2 के डायरेक्टर एस एस राजामौली के बीच भी कई सालों पहले मूवी को लेकर महासंग्रा हुआ था।

श्रीदेवी की डिमांड की वजह से नाराज हुए थे राजामौली

इत्तेफाक की बात ये है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' को लेकर विवाद हुआ, उसके मुख्य अभिनेता प्रभास हैं। श्रीदेवी और एस एस राजमौली के बीच जो विवाद हुआ था, उस फिल्म के मेन लीड एक्टर भी प्रभास ही थे। दरअसल, राजामौली श्रीदेवी को अपनी पैन इंडिया रिलीज फर्स्ट फिल्म में 'बाहुबली' में 'शिवगामिनी' के किरदार में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उनकी बात नहीं बनी।

राजामौली ने श्रीदेवी की डिमांड को लेकर मीडिया में खुलकर बात की थी। उन्होंने एनडीटीवी तेलुगु से बातचीत में ये खुलासा किया था कि 'बाहुबली' में काम करने के लिए श्रीदेवी ने खुद के लिए पूरा होटल बुक करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने फिल्म की फीस 8 से 10 करोड़ के बीच मांगी थी और उनके साथ पूरी टीम के लिए 10 बिजनेस क्लास की फ्लाइट का बंदोबस्त करने के लिए कहा था।

Untitled design (95)

श्रीदेवी के बाहुबली का पार्ट न बनने को माना था लकी

एस एस राजामौली यहीं पर शांत नहीं हुए थे। उन्होंने इंटरव्यू में ये तक कह दिया था कि वह लकी थे कि श्रीदेवी फिल्म का पार्ट नहीं बनी थीं। निर्देशक ने कहा था, "ये हमारा गुड लक था कि उन्होंने ऑफर स्वीकार नहीं किया। वरना हमें हर पांच बिजनेस क्लास टिकट और होटल बुक करने पड़ते।

Rajamouli demeaned Sri for supposedly negotiating her pay terms..How did Rajamouli escape the backlash? Sridevi didn't pursue the role, he pursued her for the role. And then these two guys had the audacity to mock her. She responded so gracefully.
by u/just-slaying in BollyBlindsNGossip

निर्देशक ने एक्ट्रेस पर ये भी आरोप लगाया था कि वह मूवी से पर्सनटेज मांग रही थीं। उन्होंने कहा, "वह पर्सनटेज मांग रहे थे, ये बहुत ज्यादा हो रहा था, जो उचित नहीं था।" एस एस राजामौली के इन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए श्रीदेवी ने सभी खबरों को गलत बताया था और वह एस एस राजामौली की बयानबाजी से बहुत ही आहत हुई थीं। हालांकि, बाद में इस पूरे मामले को पब्लिक करने के लिए एस एस राजमौली ने अपनी गलती स्वीकार की थी।

यह भी पढ़ें- राजामौली की Varanasi से 'रूद्र' का धांसू लुक हुआ रिवील, Mahesh Babu के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज

यह भी पढ़ें- वो दिग्गज एक्टर जिसके लिए राजामौली ने बदली स्क्रिप्ट, Aamir Khan के बने खास; कहानी 'महाभारत' के 'अश्वत्थामा' की