विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजामौली की Varanasi से 'रूद्र' का धांसू लुक हुआ रिवील, Mahesh Babu के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज

Published: Sun, 09 Aug 2026 11:52 AM (IST)

एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) से महेश बाबू (Mahesh Babu) का नया लुक शेयर किया गया है।

वाराणसी से महेश बाबू का लुक आया सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

वाराणसी से महेश बाबू का लुक आया सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक (Toxic) और रामायण (Ramayana) के बीच एक और फिल्म है जिसकी सिनेमा में काफी चर्चा है। यह फिल्म है एसएस राजामौली की वाराणसी (Varanasi)। करीब 1400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही फिल्म से अपना महेश बाबू का लुक सामने आया है।

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। डायरेक्टर धीरे-धीरे फिल्म के कलाकारों के लुक्स शेयर कर रहे हैं। पहले उन्होंने प्रियंका का मंदाकिनी लुक रिवील किया था और अब महेश बाबू का।

महेश बाबू का रूद्र लुक आउट

दरअसल, 9 अगस्त 2026 को महेश बाबू अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर फिल्ममेकर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने महेश बाबू का 'रूद्र' लुक शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक में वह इंटेंस एक्सप्रेशन दे रहे हैं, जबकि दूसरे में खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा- 

सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है। वाराणसी में रूद्र।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

डबल रोल में हैं महेश बाबू

वाराणसी, राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म में महेश बाबू का डबल रोल है। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

क्या है वाराणसी की कहानी?

फिल्म की कहानी रूद्र (महेश बाबू) के रोमांचक सफर पर आधारित है, जब वाराणसी शहर पर एक एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा होता है। इसकी कहानी कई समय-कालों (टाइमलाइन्स) में फैली हुई है। फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका में प्रियंका हैं। वह फिल्म से करीब 7 साल बाद भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- साई-फाई एक्शन थ्रिलर में Priyanka Chopra की एंट्री, अपकमिंग फिल्म Bluefly का ऐलान; ऑस्कर विनर संग जमेगी जोड़ी

यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ी Varanasi के लिए Priyanka Chopra की तगड़ी तैयारी, पति निक और बेटी संग US से की वापसी