Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1400 करोड़ी Varanasi के लिए Priyanka Chopra की तगड़ी तैयारी, पति निक और बेटी संग US से की वापसी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:10 PM (IST)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आगामी फिल्म वाराणसी की शूटिंग के लिए फिर से हैदराबाद लौट आई हैं। ...और पढ़ें

    वाराणसी की शूटिंग के लिए लौटीं प्रियंका। फोटो क्रेडिट- एक्स

    वाराणसी की शूटिंग के लिए लौटीं प्रियंका। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद लौटीं

    2. पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी साथ आए

    3. एसएस राजामौली की यह फिल्म 1400 करोड़ के बजट की है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में वापसी की भी तैयारी कर रही हैं। वह करीब 7 साल बाद मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) में नजर आने वाली हैं जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा पिछले एक साल से जी जान से वाराणसी की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उनका US और हैदराबाद में अपडाउन हो रहा है। कभी वह अपनी बेटी के साथ हैदराबाद आकर शूट करती हैं तो कभी अकेले।

    भारत लौटीं प्रियंका

    मगर इस बार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ-साथ पति निक जोनस को भी लेकर आई हैं। रविवार को देसी गर्ल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ स्पॉट किया गया।

    पति-बेटी भी दिखे साथ

    वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि निक जोनस अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस कल से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर सकती हैं।

     

    मोटे बजट में बन रही फिल्म

    एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi Budget) एक बिग बजट की फिल्म है। कहा जा रहा है कि फिल्म पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे बिग स्केल पर बनाने की तैयारी है।

    वाराणसी की स्टार कास्ट-रिलीज डेट

    फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनका इंटेंस लुक रिवील किया गया था। मंदाकिनी के लुक में वह धमाल मचा रही थीं। बात करें रिलीज डेट की तो फिल्म अगले साल तक बड़े पर्दे पर आ सकती है।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

    आगामी दिनों में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी धमाल मचाएंगी। कहा जा रहा है कि वह कृष 4 का भी हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल, उनकी कमबैक फिल्म वाराणसी का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को निक जोनस ने ट्विटर पर ऐसा मैसेज भेज किया था इम्प्रेस, शादी के 8 साल बाद खोला ये राज

    यह भी पढ़ें- राजामौली की Varanasi से सामने आया महेश बाबू का 'राम अवतार', सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर से हो रही तुलना