Emmy अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म को मिला नॉमिनेशन, एक्शन-कॉमेडी ने ओटीटी पर मचाया था धमाल
78वें प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक फिल्म को नॉमिनेशनल मिल गया है। ...और पढ़ें
-1783572926709_m.webp)
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
एमी अवॉर्ड्स में धमाल मचाएगी फिल्म
प्रिंयका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी
इन दो सुपरस्टार्स संग किया था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कमाल की अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस को भला कौन नहीं जानता है। लंबे समय से बतौर एक्ट्रेस प्रियंका अंग्रेजी सिनेमा में एक्टिव हैं और इस दौरान वह कई मूवीज और वेब सीरीज का हिस्सा बनीं हैं।
अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा की एक मशहूर ओटीटी फिल्म को 78वें प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स (Primetime Emmy Awards 2026) के लिए नॉमिनेशन मिल गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी और किस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।
एमी अवॉर्ड्स में नामांकित हुई प्रियंका की फिल्म
साल 2012 से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिनेमा में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई शानदार मूवीज और सिटाडेल जैसी सीरीज के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस बीच उनकी एक ओटीटी फिल्म भी काफी चर्चा में रही, जिसका नाम हेड्स ऑफ स्टेट (Heads Of State) है। हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग उनकी ये फिल्म अब 78वें प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित हुई है।
यह भी पढ़ें- राजामौली की Varanasi से सामने आया महेश बाबू का 'राम अवतार', सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर से हो रही तुलना

इस बात की आधिकारिक जानकारी टेलीविजन अकेडमी की तरफ से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसमें प्रियंका की हैड्स ऑफ स्टेट का नाम शामिल है। मालूम हो कि आउटस्टैंडिंग टेलीविजन मूवी कैटेगरी में हैड्स ऑफ स्टेट को ये नामांकन मिला है। ऐसे में प्रियंका, जॉन और इद्रिस के लिए बतौर कलाकार ये एक बड़ा पल है।
खबरें और भी
And the #Emmy nominees are... pic.twitter.com/NUHLDmcQUQ
— Television Academy (@TelevisionAcad) July 8, 2026
आपको बता दें कि14 सितंबर 2026 को प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम अनाउंस किए जाएंगे। जिसमें ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या हेड्स ऑफ स्टेट अपनी कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं अन्य चार फिल्में- रीमार्कबली ब्राइट क्रीचर्स, मिस यू लव यू, रेयान घोस्ट वॉर और पीपल वी मेट ऑन ए वेकेशन मात दे पाएगी या नहीं।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद है हेड्स ऑफ स्टेट
दरअसल प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा स्टारर हेड्स ऑफ स्टेट को साल 2025 में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ग्लोबली ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी और दमदार एक्शन से फैंस का दिल जीता। इस वजह से बीते साल हेड्स ऑफ स्टेट ओटीटी की सबसे बेहतरीन मूवीज की फेहरिस्त में भी शुमार हुई थी।