राजामौली की Varanasi से सामने आया महेश बाबू का 'राम अवतार', सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर से हो रही तुलना
एस एस राजामौली की 'वाराणसी' (Varanasi) के सेट से महेशबाबू के राम लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ...और पढ़ें
-1783320770960_m.webp)
वाराणसी से लीक हुआ महेश बाबू का राम अवतार
HighLights
वाराणसी से लीक हुआ महेश बाबू का राम अवतार
सोशल मीडिया पर रणबीर के लुक से हो रही तुलना
शूटिंग से सामने आई एक्टर की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एस एस राजामौली की वाराणसी (Varanasi Movie), उन फिल्मों में शामिल हो गई है जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसीलिए इसकी हर एक अपडेट को जानने के लिए वे उत्सुक रहते हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है जो महेश बाबू (Mahesh Babu) के राम अवतार की है। इस तस्वीर को देखते ही नेटिजन्स ने इसकी तुलना रणबीर कपूर के रामायण लुक से कर दी है।
राम के 'वनवास' लुक में महेश बाबू
रेडिट पर यह तस्वीर 'कोइमोई' (KoiMoi) की एक रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट के तौर पर शेयर की गई थी। पोर्टल के कैप्शन में लिखा था, 'वाराणसी में महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक इंटरनेट पर छा गया है'। तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर शूटिंग कर रहे हों और क्रू के सदस्य उन्हें शॉट देते हुए देख रहे हों।
यह भी पढ़ें- Varanasi के बाद Priyanka Chopra के हाथ आया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, एंजेलिना जॉली के साथ करेंगी धमाल
रणबीर कपूर के लुक से की तुलना
एक कमेंट में लिखा था, 'नमित और रणबीर को तैयार रहना चाहिए। कहीं राजामौली के 10 मिनट पूरी 'रामायण' फिल्म पर भारी न पड़ जाएं, जैसा उन्होंने टीजर के साथ किया था'। एक ने लिखा, 'ये लीक जान-बूझकर किए जा रहे हैं। हॉलीवुड ने ऐसा करना शुरू किया था, और अब बाकी सब भी बस वही कर रहे हैं'।
Varanasi
by u/Proud-Educator2269 in BollyBlindsNGossip
एक और कमेंट में लिखा था, 'वह बिल्कुल उस किरदार जैसे लग रहे हैं'। किसी और ने लिखा, 'हां, वह बहुत शानदार लग रहे हैं; एक्टिंग के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन वह इस किरदार के लिए एकदम सही हैं। पता नहीं क्यों, यह AI से बनी तस्वीर जैसी लग रही है'।
खबरें और भी
'वाराणसी' के बारे में
एस एस राजामौली (S S Rajamouli) की फिल्म 'वाराणसी' हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। राजामौली ने पिछले साल एक इवेंट में कहा था, 'पहले दिन, जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के गेटअप में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उलझन में था। महेश में कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन राम जैसी शांति भी है। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस तस्वीर को अपना वॉलपेपर भी बनाया था और फिर हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके'।
महेश बाबू (Mahesh के अलावा, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) विलेन का रोल निभा रहे हैं, और कई वायरल थ्योरीज का कहना है कि वह शायद कुंभकर्ण का कोई वर्शन निभा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।