Friday Releases: जुलाई के पहले शुक्रवार को थिएटर्स-OTT पर 8 मूवी- सीरीज जमाएंगी धाक, वीकेंड पर बोर होने का नो चांस
Friday OTT & Theater Releases: जुलाई का पहला शुक्रवार सिने प्रेमियों के मनोरंजन का पूरा बंदोबस्त कर चुका हैं। इस फ्राइडे को ऐसी-सीरीज फिल्में आ रही है ...और पढ़ें
-1782984380391_m.webp)
फ्राइडे ओटीटी एंड थिएटर रिलीज/ फोटो- Jagran Graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases सिनेप्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि हर हफ्ते ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में फिल्मों और सीरीज का मेला लगता है। जून में तो दर्शकों को 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों हाउस ऑफ द ड्रैगन, गुल्लक सीजन 5 के साथ मनोरंजन का फुल डोज मिला, लेकिन अब जुलाई का ये फ्राइडे दर्शकों के और भी जबरदस्त होने वाला है।
3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर कई ऐसी वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जो दर्शकों के मनोरंजन में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगी। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं पूरी लिस्ट।
एल्फा (Alpha)
3 जुलाई की रिलीज में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की 'एल्फा' है, जो एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के प्रमोशन में आलिया और शरवरी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें एल्फा ने अभी तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अब मूवी सिनेमाघरों में क्या कमाल करती है, ये तो इस शुक्रवार को पता चलेगा।
रिलीज डेट-3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- स्पाई थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Friday Releases: थिएटर्स में होगा धूम-धड़ाक, OTT पर आएगी बाढ़; फ्राइडे को रिलीज होंगी 11 दमदार फिल्में-सीरीज
मॉलीवुड टाइम्स (Mollywood Times)
मलयालम भाषा में बनी साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' की कहानी विनीत माधवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मलयालम सिनेमा में सबसे बड़ा हॉरर डायरेक्टर बनना चाहता है। हालांकि, वह जैसे-जैसे करियर में आगे बढ़ता है, उसकी इच्छाए उसे इस व्यवसाय की राजनीति में ऐसा धकेलती है, जो एक खतरनाक मोड़ ले लेते हैं।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam And Pedro)
राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) अब'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग थ्रिलर सीरीज की कहानी गोवा के पुलिस ऑफिसर पेड्रो के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हैकिंग और साइबर क्राइम के बारे में कम जानकारी है और वह हैकर मार्टिन को पकड़ने के लिए टैक के उस्ताद प्रीतम की मदद लेता है। इस सीरीज से वीर हीरानी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर
राव बहादुर (Rao Bahadur)
साउथ ऑडियंस भी शुक्रवार को बिल्कुल भी बोर नहीं हॉगी, क्योंकि इस शुक्रवार को महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'राव बहादुर' रिलीज हो रही है। यह फिल्म साउथ सिनेमा में एल्फा को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे देगी।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
मुथासी (Muthassi)
केरल-कर्नाटक के बॉर्डर की पर स्थित गांव 'मुथासी' में घटित हुई घटना पर स्थित हॉरर सीरीज की कहानी लीला की है, जिसके जीवन में सबसे बड़ा भूचाल तब आता है, जब उसका पति घर आता है और उसे अपन बेटे में एक भयानक बदलाव देखने को मिलता है। जब वह मामले की गुत्थी को सुलझाती है, तब उसके सामने यह सच आता है कि उसके परिवार पर पूर्वजों का श्राप लगा हुआ है।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म-ZEE5
जॉनर- हॉरर थ्रिलर
करक्कम (Karakkam)
मलयालम की पहली म्यूजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'करक्कम' की कहानी दो युवा लड़को की है, जो एक मजाक के चक्कर में बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं और उनका सामना आत्मा से होता है। जिसके बाद वह अपनी गलती को सुधारने का रास्ता खोजते हैं।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLIV)
जॉनर- हॉरर थ्रिलर
नागबंधम (Nagabandham - The Secret Treasure)
अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित फिल्म 'नागबंधम- द सीक्रेट ट्रेजर एक पौराणिक एडवेंचर फिल्म है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में विराट कारना, नाभा नतेश और इस्वर्या तडका ने मुख्य भूमिका निभाई है।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- माइथोलॉजिकल एडवेंचर
बेबी डू डाई डू(Baby Do Die Do)
ओटीटी की दुनिया की 'महारानी' बनने के बाद हुमा कुरैशी जल्द ही यश की टॉक्सिक में दिखाई देंगी। हालांकि, उससे पहले एक्ट्रेस की एक्शन क्राइम थ्रिलर मूवी 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें हुमा बेबी का किरदार अदा कर रही हैं, जिसे न सुनाई देता है और न ही बोल सकती है, लेकिन एक बड़ी कॉन्ट्रैक्ट किलर है।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन क्राइम थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Friday Releases: फ्राइडे को मनोरंजन का लगेगा मेला, OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज