Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: थिएटर्स में होगा धूम-धड़ाक, OTT पर आएगी बाढ़; फ्राइडे को रिलीज होंगी 11 दमदार फिल्में-सीरीज

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:16 PM (IST)

    Friday OTT And Theater Releases: जून का आखिरी शुक्रवार फैंस के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है। फ्राइडे को थिएटर्स और ओटीटी पर ऐसी 11 फिल्में-सीरीज आएंग ...और पढ़ें

    जून के आखिरी फ्राइडे को रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    जून के आखिरी फ्राइडे को रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. जून के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होंगी बड़ी फिल्में-सीरीज

    2. सिनेमाघरों में 3 ऑयर OTT पर 8 सीरीज-फिल्मों की धूम

    3. इस वीकेंड दर्शकों को एक सेकंड नहीं होगी बोरियत

    एंटरटेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: फ्राइडे जैसे-जैसे करीब आता है, फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाती है और सिनेप्रेमियों की निगाहें सिर्फ स्क्रीन पर टिकी होती हैं। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जो ऑडियंस के वीकेंड की बोरियत को दूर कर देती हैं।

    इस शुक्रवार को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर क्या-क्या खास और इंटरेस्टिंग आने वाला है, उसकी लिस्ट आ चुकी है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं कि जून का आखिरी हफ्ते में क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

    वेलकम टू द जंगल (Welcome to the jungle)

    जून की सबसे बड़ी रिलीज में से एक अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल है', जो एक फ्रेंचाइजी है। सफल फ्रेंचाइजी के ट्रेलर से लेकर गानों तक ने लोगों को काफी एंटरटेन किया है, लेकिन 36 सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं, इसका फैसला अब कल ही होगा।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: फ्राइडे को मनोरंजन का लगेगा मेला, OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज

    लिटिल ब्रदर (Little Brother)

    'लिटिल ब्रदर' WWE लीजेंड जॉन सीना और मशहूर कॉमेडियन एरिक आंद्रे की कॉरेटिंग मेडी फिल्म है, जिसे R-रेटिंग मिली है, यानी कि मूवी को सिर्फ एडल्ट ही देख सकते हैं। फिल्म में जॉन सीना 'रूड' का किरदार अदा कर रहे हैं, जो एक रियल इस्टेट एजेंट है, जिसकी दुनिया अप्स एंड डाउन तब होती है, जब उसका सनकी छोटा भाई, अचानक से उसके सामने आ जाता है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- कॉमेडी

    एजेंट किम रिएक्टिवेट (Agent Kim Reactivated)

    एजेंट किम रिएक्टिवेट सीरीज की कहानी एक सीक्रेट रिटायर एजेंट की है। जिसकी बेटी किडनैप हो जाती है और यही चीज उसे दोबारा एक्शन मोड़ में आने पर मजबूर कर देती है। यह सीरीज मशहूर नावेर वेबटून 'मैनेजर किम' पर आधारित है। साउथ कोरिया की इस सीरीज सो जी-सब, चोई दे-हून मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- एक्शन थ्रिलर

    परफेक्ट फैमिली (Perfect Family)

    नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, मनोज पाहवा की वेब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक ऐसे परिवार की इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखने में एक परफेक्ट फैमिली लगती है, लेकिन असल में अन्दर से काफी अकेले और दुखी हैं। पंकज त्रिपाठी के प्रोडक्शन में बनी सीरीज में मानसिक तनाव को बड़ी खूबसूरती से उतारा गया है।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
    जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

    ब्लू जैस्मीन (Blue Jasmine)

    ब्लू जैस्मीन साल 2013 में रिलीज हुई अमेरिकन ब्लैक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसमें अमीर सोशलाइट 'जैस्मीन' की कहानी को पर्दे पर उतारा गया था। अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, जिसमें केट ब्लैंचेट, एलेक बाल्डविन जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    रिलीज डेट-26 जून
    प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर-ब्लैक कॉमेडी ड्रामा

    क्रिस एंड मार्टिना:द फाइनल सेट (Chris & Martina: The Final Set)

    क्रिस एंड मार्टिना: द फाइनल सेट टेनिस के इतिहास के दो सबसे दिग्गज प्लेयर की जिंदगी पर आधारित एक अमेरिकन डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसकी कहानी 70 और 80 के दशक के उस समय को दिखाती है, जिसने इन दोनों प्लेयर्स की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जॉनर- अमेरिकन स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री

    राजा शिवाजी (Raja Shivaji)

    ओटीटी पर रिलीज इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'राजा शिवाजी' भी है, जिसमें रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी और सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया था। मराठी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 फिल्म बन चुकी 'राजा शिवाजी' को दर्शकों का सिनेमाघरों में तो काफी प्यार मिला था, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मूवी क्या कमाल करेगी, ये वक्त बताएगा।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- ऐतिहासिक ड्रामा

    'बाहुबली: द टॉर्चबियरर'(Baahubali: The Torchbearer)

    प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 1' और बाहुबली: द कंक्लूजन' को तो दर्शकों ने बेहद पसंद किया था, लेकिन अब इस फिल्म एक और वर्जन दर्शकों के सामने आने जा रहा है। बाहुबली: द टॉर्च बियरर पूरी दुनिया में रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें इस फिल्म को बनाने और एक्टर्स के सफर के बारे में दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जॉनर- डॉक्यूमेंट्री सीरीज

    अलायंस (Alliance)

    बचपन में फिल्मों में अपने अभिनय का लोहां मनवा रहे कुणाल खेमू भी अब सलमान खान-अनिल कपूर और रितेश देशमुख के नक्शे कदम पर चल दिए हैं। उनका रियलिटी शो 'अलायंस' 26 जून से ऑनएयर हो रहा है, जिसमें कुशाल टंडन, मिनी माथुर सहित कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म-प्राइम वीडियो
    जॉनर- रियलिटी शो

    सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टोमोरो (Supergirl: Woman of Tomorrow)

    सुपरहीरो एक्शन एडवेंचर फिल्म 'सुपरगर्ल: सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टोमोरो भी 26 जून को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस मूवी को विदेशों के साथ-साथ भारत में भी रिलीज किया जाएगा, जिसमें मिली अल्कोक मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म को भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी-तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- सुपरहीरो फिल्म

    कैरी ऑन जट्टा 4 (Carry On Jatta 4)

    गिप्पी ग्रेवाल स्टारर सफल फ्रेंचाइजी मूवी 'कैरी ऑन जट्टा 4' अपनी चौथी इंस्टालमेंट के साथ लौट रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान जहां समीप कांग ने संभाली है, तो वहीं मूवी में गिप्पी ग्रेवाल के अपोजिट मुख्य भूमिका में सरगुन मेहता नजर आएंगी। फिल्म के गाने काफी वायरल हैं।

    रिलीज डेट- 26 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- कॉमेडी

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: जून का पहला शुक्रवार है खास, नहीं रुकेगा मनोरंजन; थिएटर्स-OTT में रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज