Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: जून का पहला शुक्रवार है खास, नहीं रुकेगा मनोरंजन; थिएटर्स-OTT में रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 11:25 AM (IST)

    जून के पहले शुक्रवार को मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है। इस हफ्ते OTT पर जहां 6 सीरीज और फिल्में आ रही हैं, तो वहीं सिनेमाघरों में भी मूवीज के बीच तगड़ा कॉम ...और पढ़ें

    जून के पहले शुक्रवार को आएंगी बड़ी सीरीज-फिल्में/ फोटो- Jagran Graphics

    जून के पहले शुक्रवार को आएंगी बड़ी सीरीज-फिल्में/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. जून के पहले शुक्रवार को मिलेगा भरपूर मनोरंजन

    2. कई बड़ी सीरीज और फिल्में देंगी OTT-थिएटर्स में दस्तक

    3. देखें इस शुक्रवार रिलीज होने वाली सीरीज-फिल्मों की लिस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: पूरे हफ्ते में शुक्रवार एक ऐसा दिन होता है, जिसका इंतजार सिने प्रेमी पलकें बिछाए करते है। हर हफ्ते मेकर्स कोई न कोई ऐसी सीरीज और फिल्में रिलीज करते हैं, जो ऑडियंस को बेहद पसंद आती है। जून का पहला शुक्रवार तो बेहद खास होने वाला है।

    इस फ्राइडे न सिर्फ ओटीटी पर सीरीज की, बल्कि सिनेमाघरों में फिल्मों की बाढ़ भी आने वाली है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं इस फ्राइडे रिलीज की पूरी लिस्ट:

    गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)

    सबकी चहेती मिश्रा फैमिली एक बार दोबारा फैंस को आम इंसान की छोटी-छोटी खुशियों और परेशानियों से रूबरू करवाने के लिए लौट रही है। गुल्लक सीजन 5 की घोषणा कुछ दिन पहले ही हुई थी। फिल्म में इस बार वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत जोशी ने ली है, जो अन्नू के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा सीरीज में हर्ष मायर, गीतांजली कुलकर्णी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLIV)
    जॉनर- फैमिली ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

    है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)

    डेविड धवन का 90 का जादू एक बार फिर से पर्दे पर छाने वाला है। उनकी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। मूवी में उन्होंने सलमान खान के आइकॉनिक गाने 'चुनरी-चुनरी' को लेकर खूब विवाद छिड़ा। अब कंट्रोवर्सी से घिरने वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्या असर छोड़ेगी, ये तो वक्त बताएगा।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाघरों
    जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी

    पैट्रियट (Patriot)

    'दृश्यम 3' के बाद मोहनलाल अब OTT पर गर्दा उड़ाने की तैयारी में हैं, उनकी फिल्म पैट्रियट इस वीक रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी डॉ डेनियल जेम्स की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बनाए गए सॉफ्टवेयर के बारे में एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता लगाते हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म - ZEE5
    जॉनर- पॉलिटिकल थ्रिलर

    ऑफिस रोमांस (Office Romance)

    जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टिन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ऑफिस रोमांस' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। मूवी की कहानी एक सीइओ की हैं, जिसका अपने ऑफिस में काम करने वाले एक एम्पलॉय के साथ अफेयर होता है। वह अपने बिजनेस को अफेयर से दूर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन इमोशन उनके काम में बड़ी बाधा बनते हैं।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- रोमांटिक

    द पिरामिड स्कीम (The Pyramid Scheme)

    'द पिरामिड स्कीम' 7 एपिसोड की वजह सीरीज है, जिसके हर सीन से आपको कनेक्ट महसूस होगा। नेटवर्क मार्केटिंग के बिजनेस में लोग किस तरह से उल्लू बनाते हैं, यही इस सीरीज की कहानी में दिखाया गया है, जिसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन भी मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर- कॉमेडी ड्रामा फाइनेंशियल स्कैम

     

    ब्राउन (Brown)

    माधुरी दीक्षित के अलावा करिश्मा कपूर भी लगातार OTT की दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हैं। अभीक बरुआ की नॉवेल पर बनी उनकी फिल्म 'सिटी ऑफ डेथ' भी कल रिलीज हो तरही है, कहानी रीटा ब्राउन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूर्व एल्कोहलिक पुलिस ऑफिसर है। इस फिल्म को सूर्या शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जॉनर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    टीच यू अ लेसन (Teach You a Lesson)

    कोरियन ड्रामा आज की जनरेशन का फेवरेट है, ऐसे में नेटफ्लिक्स भी उन्हें बिल्कुल निराश नहीं करता है। बीते हफ्ते के बाद इस शुक्रवार भी कोरियन एक्शन ड्रामा सीरीज रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। जिसकी कहानी स्कूल में हुई हिंसा पर आधारित हैं, जिसमें टीचर्स भी कुछ नहीं कर पाती है। इस आगामी कोरियाई ड्रामा में किम मु येओल, ली सुंग मिन, जिन की जू और प्यो जी हून सहित कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- एक्शन थ्रिलर

    बंदर (Bandar)

    एक तरफ जहां सिनेमाघरों में 'है जवानी तो इश्क होना है' आएगी, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें टक्कर देने बॉबी देओल भी फिल्म 'बंदर' के साथ टक्कर देगी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल एक टीवी सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दुष्कर्म का आरोप लगाती है।

    रिलीज डेट- 5 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- डार्क कॉमेडी थ्रिलर

    पेद्दि (Peddi)

    अगर आपको 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' जैसी मूवीज देखने का मन नहीं है, तो एक ऑप्शन फैंस के पास राम चरण की फिल्म 'पेद्दि' का भी है, जिसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि, यह मोवी 4 जून को सिनेमाघरों में लग चुकी है।

    रिलीज डेट- 4 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, OTT- थिएटर्स में आएंगी 11 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट