Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

    Updated: Thu, 28 May 2026 01:16 PM (IST)

    मई का आखिरी शुक्रवार सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस फ्राइडे को OTT और सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की 8 फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं ...और पढ़ें

    इस शुक्रवार को OTT से थिएटर्स तक में आएंगी ये फिल्में/ फोटो- Jargran Graphics

    इस शुक्रवार को OTT से थिएटर्स तक में आएंगी ये फिल्में/ फोटो- Jargran Graphics

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड आने से पहले ही दर्शकों के मनोरंजन का पूरा बंदोबस्त हो जाता है। हम मई के आखिरी शुक्रवार में कदम रख चुके हैं, ऐसे में फिल्ममेकर्स सिने प्रेमियों को बिल्कुल भी निराशा नहीं करने वाले हैं। इस फ्राइडे को OTT से लेकर सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी, जो आपकी बोरियत को बिल्कुल दूर कर देंगी। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं पूरी लिस्ट:

    जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

    19 सितंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस तीसरी फ्रेंचाइजी में दोनों कानपुर के जगदीश्वर मिश्रा और मेरठ के जगदीश त्यागी दोनों आमने सामने होंगे। इस फिल्म को सिनेमाघरों में तो काफी प्यार मिला था, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म पर यह लोगों को कितनी पसंद आएगी, ये तो वक्त बताएगा।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, OTT- थिएटर्स में आएंगी 11 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

    कैलाबास कॉन्फिडेंशियल (Calabasas Confidential)

    दक्षिण कैलीफोर्निया के बैकड्रॉप पर बनी कैलाबास कॉन्फिडेंशियल 8 एपिसोड की रियलिटी सीरीज है, जिसमें समृद्ध दोस्तों के सर्कल, उनके एक्स और लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के बारे में दिखाया जाएगा, जो कॉलेज खत्म होने के बाद एक बार फिर से अपने शहर में दोबारा मिले हैं, उसके बाद क्या होता है, इसके लिए आपको कल तक का इंतजार करना होगा।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- रियलिटी सीरीज

    राफा ( Rafa)

    राफा चार पार्ट में बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें टेनिस आइकॉन राफेल नदाल के करियर के फाइनल चैप्टर के बारे में दिखाया जाएगा। इस सीरीज निर्देशन की कमान ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्ममेकर जैक हाइनजरलिंग ने संभाली है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- डॉक्यूमेंट्री सीरीज

    कजिन्स एंड कल्याणम (Cousins & Kalyanams)

    कजिन्स एंड कल्याणम केरल में रहने वाले छह कजिन्स की कहानी है, जो एक ही घर में पले-बढ़े हैं। सात यादगार शादियों के माध्यम से यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा है, जो बदलते रिश्ते, भाई बहनों के आपसी कॉम्पीटिशन को दर्शाती है।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी

    ब्राजील-70: द थर्ड स्टार (Brazil 70 The Third star)

    यह स्पोर्ट्स डॉक्यूड्रामा फिल्म है, जो 1970 में ब्राजील की फुटबॉल टीम और उनकी ऐतिहासिक तीसरे वर्ल्डकप जीतने के लिए उनकी मेहनत को दर्शाती है। इस फिल्म में कुछ पुराना फुटेज और कुछ नाटकीय रूपांतरण किया गया है।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स ( Netflix)
    जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा

    सुखमानो सुखमान (Sukhamano Sukhamann)

    इस सुपरनेचुरल इमोशनल ड्रामा सीरीज की कहानी एक एम्बुलेंस ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मरने के बाद कुछ लोगों की आत्मा से बात करता है। वह अकेलेपन से निपटने के लिए भूतों से कनेक्ट होता है।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
    जॉनर- सुपरनेचुरल ड्रामा

    द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो (The Great Grand Superhero)

    एक तरफ जहां दमदार सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी, तो वहीं सिनेमाघरों में भी कई मूवीज आएंगी। इस शुक्रवार को जैकी श्रॉफ, प्रतीक बब्बर और भाग्यश्री स्टारर फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' रिलीज हो रही है, जिसके निर्देशन की कमान नेशनल अवॉर्ड विनर मनीष सैनी ने संभाली है।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
    जॉनर- साई-फाई ड्रामा

    लीडर (Leader)

    लीडर एक पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक अंडर कवर ऑफिसर की है, जो बन्दरगाह संचालन के माध्यम से एक इंटरनेशनल आतंकवाद और स्मगलिंग नेटवर्क का भांडाफोड़ करता है।

    रिलीज डेट- 29 मई
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
    जॉनर- पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: इस शुक्रवार होगा बड़ा धमाका, सिनेमाहॉल में 2 और OTT पर इन 7 धांसू सीरीज-फिल्मों का होगा कब्जा