Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, OTT- थिएटर्स में आएंगी 11 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 21 May 2026 12:36 PM (IST)

    इस फ्राइडे मनोरंजन का सिलसिला बिल्कुल भी नहीं रुकने वाला है। जहां 22 मई को सिनेमाघरों में 3 बड़ी फिल्में आएंगी, तो वहीं 8 सीरीज और मूवीज के साथ OTT पर ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होंगी 11 फिल्में और सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    शुक्रवार को रिलीज होंगी 11 फिल्में और सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: हर शुक्रवार सिने प्रेमियों के लिए बेहद स्पेशल होता है। फ्राइडे टू फ्राइडे न सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज का भूचाल आता है, बल्कि सिनेमाघर भी नई-नई मूवीज के साथ जगमगा उठते हैं। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं मई के चौथे शुक्रवार की रिलीज की पूरी लिस्ट, ताकि इस चिलचिलाती गर्मी में आपको घर से बाहर न निकलना पड़े और वीकेंड पर आपकी बोरियत भी दूर हो जाए।

    सिस्टम (System)

    सिस्टम एक कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और नेहा राजवंश मुख्य भूमिका में हैं, जो सरकारी वकील बने हैं। 10 हाई प्रोफाइल मामलों को जीतने और अपने पापा की लॉ फर्म को सिक्योर करने के लिए वह सारिका रावत (ज्योतिका) के साथ एक अलाइंस बनाते हैं। साथ मिलकर किसी तरह वह सिस्टम में रहकर अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, कहानी इस बारे में हैं।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: इस शुक्रवार होगा बड़ा धमाका, सिनेमाहॉल में 2 और OTT पर इन 7 धांसू सीरीज-फिल्मों का होगा कब्जा

    मधुविधू (Madhuvidhu)

    मलयालम भाषा में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अम्रुथाराज की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बैचलर है और एक अव्यवस्थित मेल हाउस में रहता है। उसकी दुनिया तब घूमती है, जब उसे स्नेहा नाम की लड़की से मोहब्बत हो जाती है। वह इंटरफेथ मैरिज को लेकर आने वाली मुश्किलों को तो पार कर लेते हैं, लेकिन फिर उन्हें पुरुषों से भरे हाउस में आगे की जिंदगी जीने में परेशानी आती है।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLIV)
    जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी

    वॉरंट (Warrant)

    वॉरंट एक छोटे से कस्बे के कांस्टेबल कोट्टई करप्पुसामी की कहानी है। कोट्टई को उसके घर के बड़ों ने हमेशा बुली किया और साथ ही उसका अपमान किया। कई सालों तक यह दर्द झेलने के बाद वह एक क्रूर अपराधी में बदल जाता है, जिसका अंत बेहद दर्दनाक होता है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जॉनर- क्राइम ड्रामा

    दृश्यम 3 (Drishyam 3) 

    जहां अजय देवगन की दृश्यम 3 को आने में अभी कुछ समय है, तो वहीं इस शुक्रवार दर्शक थिएटर्स में जाकर मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का आनंद ले सकते हैं, जिसका रीमेक हिंदी में बना है। जॉर्जकुट्टी इस बार पुलिस की कड़ी छानबीन की वजह से पुराने दबे राजों के जाल में फंसने जा रहा है। 

    रिलीज डेट- 21 मई 
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाघर
    जॉनर- सस्पेंस थ्रिलर 

     

    जैक रयान: घोस्ट वॉर (Jack Ryan: Ghost War)

    फेमस सीरीज की अगली कड़ी जैक रयान: घोस्ट वॉर में जॉन क्रांसिस्की एक बार फिर से दमदार भूमिका में लौटने वाले हैं। जैक रयान का किरदार निभा रहे अभिनेता चौथे सीजन में जासूसी से रिटायरमेंट ले लेते हैं, लेकिन CIA की टीम उन्हें एक इंटरनेशनल लेवल पर एक बड़ी साजिश को नाकाम करने के लिए वापस बुला लेती है। 

    रिलीज डेट- 20 मई
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर - स्पाई थ्रिलर

    धुरंधर ( Dhurandhar)

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के जियो हॉटस्टार पर आने का फैंस को इंतजार है। हालांकि, मेकर्स ने उससे पहले फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में आई पहली 'धुरंधर' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था। अब मेकर्स इसे दोबारा रिलीज कर रहे हैं, लेकिन 'रॉ एन अनदेखा' अंदाज के साथ।

    रिलीज डेट- 20 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- स्पाई थ्रिलर

    लेडीज फर्स्ट (Ladies First)

    महिलाओं के बीच लोकप्रिय डेमियन की जिंदगी तब पूरी तरह से उथल-पुथल होती है, जब वह दूसरी दुनिया में जाकर वह खुद को एक महिला के साथ पाता है, जो उसे डोमिनेट करती है। नियमों के बदलाव के साथ डेमियन को अपनी सख्त बॉस, एलेक्स फॉक्स का सामना करना पड़ता है, जो दूसरी दुनिया में उसके अंडर में काम करने वाली एम्पलॉय है।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- डार्क कॉमेडी ड्रामा

    गैबी डॉलहाउस: द मूवी ( Gabby's Dollhouse: The Movie)

    इन गैबी डॉलहाउस: द मूवी की कहानी ग्रैंडमा गीगी और गैबी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैट फ्रांसिस्को के लिए ट्रेवल करते हैं। यात्रा के दौरान गैबी की मैजिकल डॉल खिसककर कहीं दूर चली जाती है और उसे एक व्यवसायी बिल्ली खरीद लेती है।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटेसी कॉमेडी

    स्कायमेड सीजन 4 ( SkyMed Season 4)

    स्कायमेड के नए सीजन में कहानी उत्तरी कनाडा के मुख्य इलाके में तैनात एक एयर एम्बुलेंस क्रू की कहानी इस सीजन में आगे बढ़ेगी, जहां वह कॉर्पोरेट के उन बॉस के खिलाफ लड़ते हैं, जो पेशेंट से ज्यादा प्रॉफिट को वैल्यू करते हैं।

    रिलीज डेट-22 मई
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जॉनर- मेडिकल ड्रामा

    चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil)

    अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस रोमांटिक ड्रामा कहानी में दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कॉलेज की जर्नी से लेकर एडल्टहुड तक के खूबसूरत सफर को दिखाया गया है।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म - सिनेमाहॉल
    जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

    स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु (Star Wars: The Mandalorian and Grogu )

    जॉन फेवरोऊ के निर्देशन में बनी स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु को स्पेशल तौर पर IMAX के लिए तैयार किया गया है। यह डिज्नी की लोकप्रिय सीरीज की कहानी को आगे बढाती है, जिसमें बाउंटी हंटर डिन जारिन और उसका छोटा सा साथी ग्रोगु एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं।

    रिलीज डेट- 22 मई
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
    जॉनर- वॉर ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी खत्म, 11 फिल्मों-सीरीज के साथ OTT और थिएटर्स में मनोरंजन का डोज डबल