Friday Releases: इस शुक्रवार होगा बड़ा धमाका, सिनेमाहॉल में 2 और OTT पर इन 7 धांसू सीरीज-फिल्मों का होगा कब्जा
Friday OTT And Theater Release: वीकेंड पर दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस शुक्रवार को 9 बड़ी फिल्में और सीरीज, OTT और थिएटर्स में ...और पढ़ें
-1778757149256_m.webp)
शुक्रवार को फिल्मों और सीरीज का लगेगा मेला/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: हर शुक्रवार को फिल्ममेकर्स की धड़कने बढ़ी रहती हैं। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर हर फ्राइडे को कोई न कोई ऐसी फिल्म या सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को वीकेंड पर बोर होने का मौका नहीं देती।
हम अब मई के महीने के तीसरे शुक्रवार में कदम रख रहे हैं और इस वीक न सिर्फ सिनेमाघरों में बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, बल्कि ओटीटी पर भी सस्पेंस से भरपूर फिल्में और सीरीज मिलने वाली हैं। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट से देख लेते हैं, इस फ्राइडे OTT और सिनेमाघरों में ऑडियंस के लिए क्या खास होने वाला है।
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 (Inspector Avinash Season 2)
जियो हॉटस्टार एक बार फिर से फीयरलेस पुलिस ऑफिसर की दमदार कहानी के सीजन 2 क साथ लौट रहा है। इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसमें रणदीप हुड्डा एक बार फिर से अविनाश मिश्रा का दमदार किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस बार अविनाश एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होगा।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी खत्म, 11 फिल्मों-सीरीज के साथ OTT और थिएटर्स में मनोरंजन का डोज डबल
बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन (Berlin and the Lady with an Ermine)
स्पेनिश क्राइम थ्रिलर बर्लिन के दूसरे सीजन में एक बार फिर से पेड्रो अलोंसो अपने करिश्माई मास्टरमाइंड अवतार में दिखाई देंगी। यह मनी हाइस्ट का प्रीक्वल है। इस बार, बर्लिन लियोनार्डो दा विंची की प्रसिद्ध कृति 'द लेडी विद एन एरमाइन' को चुराने की तैयारी में है। हालांकि, यह चोरी उसे उसके असली मिशन से भटकाने वाली है।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
पति-पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Wo do)
एक नहीं दो नहीं, इस बार पति प्रजापति की मुसीबत तीन गुना ज्यादा बढ़ने वाली है, क्योंकि इस बार अपनी पत्नी के अलावा दो और खूबसूरत लड़कियों के चक्कर में फंसने वाला है। आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
जॉनर- कॉमेडी
एग्जाम (Exam)
एग्जाम एक इंटेंस क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी एक यंग लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े रीजनल पब्लिक सर्विस एग्जाम (RPSE)स्कैम का भांडा फोड़ने के लिए पुलिस ऑफिसर होने का नाटक करती है। कहानी तब पलटती है, जब उसका रिस्क भरा अंडरकवर मिशन जल्द ही जल्द ही भ्रष्टाचार के एक गहरे जाल में तब्दील हो जाता है जो राजनीति में ऊपर तक फैला है।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
कर्तव्य (Kartavya)
सैफ अली खान नेटफ्लिक्स पर एक नई दिलचस्प क्राइम थ्रिलर फिल्म के साथ लौट रहे हैं। कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की है, जिसकी ड्यूटी में एक बड़े हाई-प्रोफाइल जर्नलिस्ट की मौत हो जाती है। जब पवन मलिक का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान इस केस की जड़ तक जाते हैं, तो उसके सामने यह खुलासा होता है कि इस बड़े षड्यंत्र से कोई शक्तिशाली धर्म गुरु जुड़ी हुई हैं। हालांकि, अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए वह इस केस की छानबीन करने के लिए किस हद तक जाता है, इसका खुलासा फिल्म में होगा।
रिलीज डेट-15 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
द क्रैश (The Crash)
नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज में मैकेंजी शिरिला केस से जुड़े कई शॉकिंग खुलासे होने वाले हैं। जहां ये पता चलेगा कि कार दुर्घटना एक सोची समझी साजिश है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में यह पता चलेगा कि कैसे पूरी प्लानिंग करके शिरिला ने जानबूझकर अपनी कार को दीवार से टकरा दिया।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज
इट्स नॉट लाइक दैट (It's Not Like That)
आठ एपिसोड की इस सीरीज में परिवार, दुःख और दूसरे मौके की जटिलताओं को बड़ी ही गहराई से दर्शाया जाएगा। मैल्कम एक विधवा महिला हैं, जिन्होंने तीन बच्चों को अकेले पाला-पोसा है। लॉरी, जिसका अभी-अभी तलाक हुआ है और वह दो किशोरी बच्चों की मां है। कैसे सिंगल पैरेंट होने की वजह से उन्हें जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यही इसमें दिखाया जाएगा।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- फैमिली ड्रामा
द वंडरफूल्स (The WONDERfools)
द कोरियन सुपरहीरो एक्शन कॉमेडी फिल्म हेसेओंग शहर के कुछ अतरंगी पड़ोसियों की कहानी है, जिन्हें सर्वनाश के अंत के दौरान कुछ सुपरपावर्स मिल जाती हैं। उस शहर में कुछ लोग अचानक गायब हो रहे हैं, जिसके बाद वह ऐसे में ये अप्रत्याशित नायक खतरनाक खलनायकों से लड़ने और बढ़ते हुए अराजकता के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए एकजुट हो जाते हैं।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन कॉमेडी
आखिरी सवाल ( Aakhri Sawal)
संजय दत्त, अमित साध, नामांशी चक्रवर्ती और समीरा रेड्डी स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा रिलीज फिल्म आखिरी सवाल भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में संजय दत्त एक प्रोफेसर के किरदार में हैं। इस विवादित फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने पास किया है।
रिलीज डेट- 15 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- पॉलिटिकल ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: पॉपकॉर्न रखें तैयार! इस फ्राइडे OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 10 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक