Friday Releases: फ्राइडे को मनोरंजन का लगेगा मेला, OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज
Friday OTT & Theater Releases: जून का तीसरा शुक्रवार मनोरंजन का महाभंडार लगने वाला है। जहां सिनेमाघरों में शाहिद कपूर कॉकटेल 2 के साथ आ रहे हैं, तो वह ...और पढ़ें
-1781787401145_m.webp)
फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics
HighLights
फ्राइडे को OTT से लेकर सिनेमाघरों में नहीं रुकेगा मनोरंजन
सिनेमाघरों में आएगी 1 फिल्म OTT पर आएगी बाढ़
जून का तीसरा फ्राइडे दर्शकों के लिए लाया एक्साइटिंग सीरीज-मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: हफ्ते में शुक्रवार का इंतजार सिने प्रेमियों को बड़ी बेसब्री के साथ रहता है, क्योंकि हर वीक कोई न कोई एक ऐसी फिल्म या सीरीज जरूर रिलीज होती है, जो उन्हें वीकेंड की बोरियत से तो बचाती ही है, लेकिन उसी के साथ पूरे हफ्ते ट्रेंडिंग बनी रहती है।
जून का तीसरा शुक्रवार तो काफी एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर तो सीरीज फिल्मों की बहार आएगी ही, लेकिन साथ ही सिनेमाघर भी रॉम-कॉम फिल्म से जगमगा उठेंगे। तो चलिए बिना देरी के फटाफट से इस फ्राइडे को सिनेमाघरों और Ott पर रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की पूरी लिस्ट देख लेते हैं।
कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल-2' को लेकर काफी दीवानगी देखने को मिली है। मूवी के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक लोगों को बेहद पसंद आए है, लेकिन क्या यह सीक्वल ओरिजिनल की तरह ऑडियंस के दिलों में छाप छोड़ पाता है या नहीं, इसका फैसला कल हो जाएगा, जब यह मूवी सिनेमाघरों में आएगी।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Friday Releases: जून का पहला शुक्रवार है खास, नहीं रुकेगा मनोरंजन; थिएटर्स-OTT में रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज
हसबैंड इन एक्शन (Husbands in Action)
कोरियन ड्रामा सीरीज का इडिया में एक बड़ा फैनबेस है, यही वजह है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने वाली नई सीरीज और फिल्मों में एक न एक कोरियन ड्रामा तो जरूर शामिल होता है। इस शुक्रवार को एक्शन कॉमेडी साउथ कोरियन फिल्म 'हसबैंड इन एक्शन' रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी दो आदमियों की है, जिनके पास एक-दूसरे से नफरत करने का हर कारण हैं।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन कॉमेडी
ओएसिस (Oasis)
स्पेन के अल्ट्रा एक्सक्लूसिव लग्जरी रिसॉर्ट में फिल्माई गई 'ओएसिस' की कहानी की शुरुआत एक सुखद और आरामदायक हॉलिडे के साथ होती है, जो जल्द ही वहां पर मौजूद अमीरों के लिए एक बुरे सपने में बदल जाता है। एक महिला अचानक ही रिसॉर्ट से गायब हो जाती है और ऑफिसर्स वाले उस बड़ी सी जगह को सील कर देते हैं। इस कारण एम्पलॉय और गेस्ट दोनों अंदर ही फंस जाते हैं।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर
सेव द टाइगर सीजन 3 (Save The Tigers Season 3)
रवि, राहुल और विक्रम 'सेव द टाइगर सीजन 3' में एक बार फिर से काफी उथल-पुथल के बीच खुद को फंसा पाएंगे। हालांकि, इस बार कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। अपने डेली रूटीन से परेशान, तीनों दोस्तों को भगवान इंद्र एक अलग दुनिया में ले जाते हैं।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
वॉइसमेल फॉर इजाबेल ( Voicemails for Isabelle)
नेटफ्लिक्स की वॉइसमेल फॉर इजाबेल जबरदस्त फिल्म है। जिसमें जिल अपनी बहन की मौत से निकलने में संघर्ष करती है। वह खुद को संभालने के लिए, मरी हुई बहन के नंबर पर एक वॉइस मेल भेजती है, लेकिन वह गलती से किसी अजनबी के पास पहुंच जाता है और धीरे-धीरे कहानी में ट्विस्ट आता है।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 (Thukra Ke Mera Pyaar Season 2)
संचिता बाशु और धवल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' अपने नए सीजन 2 के साथ लौट रही है। श्रद्धा पासी जयराथ के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में प्यार, विश्वासघात और बदले की कहानी को नए और रोमांचक तरीके से पेश किया जाएगा।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- रोमांटिक रिवेंज ड्रामा
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge)
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज का अनदेखा और रॉ वर्जन जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। अब 'धुरंधर 2: द रिवेंज' एक बार फिर से 19 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
रिलीज डेट- 19 जून
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- स्पाई थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज