Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi के बाद Priyanka Chopra के हाथ आया एक और बड़ा प्रोजेक्ट, एंजेलिना जॉली के साथ करेंगी धमाल

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आया है, वो भी सुपरस्टार एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) के साथ। ...और पढ़ें

    एंजेलिना जॉली के साथ प्रियंका का अपकमिंग प्रोजेक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंजेलिना जॉली के साथ प्रियंका का अपकमिंग प्रोजेक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस के खाते में पहले से ही कई बड़ी फिल्में और सीरीज हैं, अब उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस नए प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इसमें देसी गर्ल के साथ हॉलीवुड की स्टार एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) भी नजर आएंगी। 

    एंजेलिना जॉली संग काम करने जा रही हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा ने फॉर्च्यून इंडिया को दिए इंटरव्यू में एंजेलिना जॉली के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह एंजेलिना के साथ काम करने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह प्रोजेक्ट एक फिल्म होगा, वेब सीरीज होगी, ब्रैंड प्रमोशन होगा या फिर मानवता से जुड़ा काम होगा, इस बारे में भी कोई अपडेट नहीं है।

    Priyanka

    बॉलीवुड में होगा ग्रैंड कमबैक

    प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही थी, लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड में भी वापसी का मन बना लिया है। वह एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) से कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और रिलीज 7 अप्रैल 2027 को होगी।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने की शाह रुख खान की बराबरी! 7 साल बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद 'देसी गर्ल' ने रचा इतिहास

    प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

    वाराणसी के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास मीरा नायर की डायरेक्ट की हुई बायोग्राफिकल ड्रामा अमरी और निकोलस स्टोलर की जजमेंट डे भी हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। आखिरी बार एक्ट्रेस को द ब्लफ (The Bluff) में देखा गया था। इस ओटीटी फिल्म में एक्ट्रेस एक्शन करती हुई नजर आई थीं। यह प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मां-बहन' को Priyanka Chopra ने बताया चालाक, रिव्यू करते हुए बताई Madhuri-Tripti की खासियत