Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राम-लीला' के गाने को Salman Khan ने कराया था बंद, सरोज खान को कोरियोग्राफी के नहीं मिले थे पैसे

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 05:16 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की वजह से सरोज खान को संजय लीला भंसाली ने कोरियोग्राफी की फीस नहीं दी थी। ...और पढ़ें

    सलमान खान के चलते सरोज खान को नहीं मिली थी फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सलमान खान के चलते सरोज खान को नहीं मिली थी फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म की सफलता ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की किस्मत चमका दी थी।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, गाने कल्ट बन गए और दीपिका-रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आइटम नंबर भी हिट हो गया। प्रियंका ने फिल्म में 'राम चाहे लीला' गाने पर डांस किया था। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि प्रियंका का 'राम चाहे लीला' गाना ओरिजिनल नहीं था। इसके ओरिजनल गाने को सलमान खान (Salman Khan) ने बंद करवा दिया था।

    सलमान की फिल्म के डायलॉग से बना था गाना

    जी हां, 'राम-लीला' में प्रियंका पर एक ऐसा गाना फिल्माया जाना था, जो सलमान खान की फिल्म के आइकॉनिक डायलॉग से मिलता-जुलता था। इसके चलते भाईजान ने आपत्ति जताई। इस गाने के बोले थे- थप्पड़ से डर नहीं लगता, लगता है प्यार से। यह सलमान की फिल्म 'दबंग' का डायलॉग था। उन्होंने इस गाने को बंद करवाया था। इस विरोध के चलते दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी के लिए पैसा नहीं मिला था। खुद सरोज खान ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी।

    यह भी पढ़ें- Dev Anand की हीरोइन का बॉलीवुड में था जलवा, दाऊद की मोहब्बत ने किया बर्बाद; कहलाईं पाकिस्तानी जासूस!

    Salman Khan

    सरोज खान को नहीं मिले थे पैसे

    टॉकिंग सिनेमा के साथ बातचीत में सरोज खान ने कहा था, "गाने की 10 दिन तक रिहर्सल करने के बाद मुझे रुकने के लिए कहा गया क्योंकि सलमान खान को यह बात पसंद नहीं आई कि हमने उनकी फिल्म 'दबंग' से यह लाइन ली थी। जिन 10 दिनों तक मैंने गाने पर काम किया उसके लिए मुझे पैसे नहीं दिए गए। उन्होंने मुझे नए गाने की कोरियोग्राफी के लिए दोबारा नहीं बुलाया और किसी और से कोरियोग्राफी करवाई।" 

    खबरें और भी

    सरोज खान ने आरोप लगाया था कि 'राम चाहे लीला' में कई मूव्स उनके शामिल किए गए थे। सरोज के बाद गाने की कोरियोग्राफी संजय लीला भंसाली ने विष्णु देवा से करवाई थी।

    यह भी पढ़ें- काला हिरण मामले पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स के खिलाफ Salman Khan ने लिया लीगल एक्शन, धमकाने का लगा आरोप