Dev Anand की हीरोइन का बॉलीवुड में था जलवा, दाऊद की मोहब्बत ने किया बर्बाद; कहलाईं पाकिस्तानी जासूस!
90s के दौर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस आईं जो अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चा में रहीं, लेकिन विवादों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। ...और पढ़ें

पाकिस्तानी जासूस कहलाईं देव आनंद की हीरोइन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक विवाद और सारा करियर खत्म... फिल्मी गलियारों में कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है। उनका करियर एकदम से ऊंचाइयों पर आया और एक विवाद ने उन्हें अर्श से फर्श पर ला दिया। 90s में भी एक अदाकारा आईं जो पाकिस्तान से भारत पहले पढ़ने आई थीं और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
पाकिस्तानी ड्रामा में एक्टिंग और मॉडलिंग में जलवा दिखाने वालीं यह अदाकारा अपनी खूबसूरती के लिए लाइमलाइट में रहतीं। उनका भारत आना-जाना लगा रहता था। एक बार वह किसी कमर्शियल शूट के लिए भारत आईं और उन पर देव आनंद (Dev Anand) की नजर पड़ी।
देव आनंद की फिल्म से चमकी थी किस्मत
बस फिर क्या था, देव आनंद ने तुरंत उन्हें अपनी एक फिल्म ऑफर कर दी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन देव आनंद ने ही किया था। पहले उन्होंने एक्ट्रेस को डायरेक्ट किया और फिर अपने अपोजिट एक और फिल्म में काम दिया। बॉलीवुड में आते ही वह छा गईं और हर ओर उनकी चर्चा होने लगी। एक के बाद एक फिल्में भी मिलीं, लेकिन इस बीच विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा।
पहले सलमान खान की फिल्म ठुकरा दी और फिर उनका नाम दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से जुड़ने लगा। जिस अदाकारा की हम बात कर रहे हैं, वो हैं अनीता अयूब (Anita Ayoob)। पाकिस्तान में जन्मीं अनीता ने बॉलीवुड में देव आनंद निर्देशित 'प्यार का तराना' से डेब्यू किया था। उन्होंने देव आनंद के अपोजिट फिल्म गैंगस्टर में भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
खबरें और भी
सलमान की फिल्म से किया था किनारा
इन फिल्मों की बदौलत अनीता ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। कहा जाता है कि इसी वजह से उन्हें सलमान खान की फिल्म बुलंद मिली थी जिसका बाद में टाइटल 'निहत्था' पड़ा। अनीता ने फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन उन्होंने अचानक मूवी से किनारा किया और बाद में यह सोमी अली को मिल गई। ऐसी चर्चा होती है कि सलमान को अनीता पसंद थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
यह भी पढ़ें- रेडियो-TV पर बैन हुआ वो Cult Song जिसकी लिरिक्स पर मचा था बवाल, गाने को डिलीट करना चाहते थे Dev Anand!
दाऊद संग जुड़ा नाम
बॉलीवुड में रातोंरात स्टार बनीं अनीता अयूब ने तब सबको हैरान कर दिया, जबकि नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से जुड़ा। उन्हें कई बार साथ देखा गया और उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। मामला तब बिगड़ा, जब फिल्म निर्माता जावेद सिद्दीकी की हत्या हुई। कहा जाता है कि अनीता को फिल्म में न कास्ट करने पर उन्हें दाऊद ने मरवा दिया था।
पाकिस्तानी जासूस कहलाईं एक्ट्रेस
इसके बाद उन्हें फिल्में मिलना बिल्कुल बंद हो गया। बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी। अनीता पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा। जब अनीता को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया, तब पाकिस्तानी बेस्ड एक मैगजीन फैशन सेंट्रल ने लिखा था कि 90 के दशक में लोगों ने सोचा कि अनीता पाकिस्तानी जासूस हैं, इसीलिए उन्हें फिल्मों से बैन कर दिया गया।
अब क्या कर रही हैं अनीता अयूब?
करियर के पीक पर अनीता अयूब ने गुजराती बिजनेसमैन सौमिल पटेल से शादी की थी और न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई थीं। उनका एक बेटा भी है। बाद में सौमिल से अलग होने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी बिजनेसमैन से शादी की थी।