Priyanka Chopra ने की शाह रुख खान की बराबरी! 7 साल बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद 'देसी गर्ल' ने रचा इतिहास
Priyanka Chopra ने पिछले 7 सालों से कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं दी है इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। ...और पढ़ें
-1781002845915_m.webp)
प्रियंका चोपड़ा बनीं भारत की सबसे कीमती हीरोइन
HighLights
प्रियंका चोपड़ा बनीं भारत की सबसे कीमती हीरोइन
शाह रुख-विराट के बाद 'देसी गर्ल' को तीसरी रैंक हासिल
7 साल तक बॉलीवुड से थीं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी एक्टर के लिए सात साल तक इंडियन सिनेमा से दूर रहने का मतलब होता है धीरे-धीरे लाइमलाइट से गायब हो जाना। न कोई फिल्म रिलीज़, न कोई प्रमोशन, और न ही बॉक्स-ऑफिस पर कोई टक्कर। लेकिन प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है जो इसका ठीक उलट है।
7 साल से नहीं हुई प्रियंका की कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज
देसी गर्ल की पिछली बॉलीवुड रिलीज 'द स्काई ईज पिंक' (The Sky Is Pink) थी, जिसमें वे फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से प्रियंका की कोई बॉलीवुड फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई। लेकिन इसके बावजूद प्रियंका ने एक बड़ा अचीवमेंट हासिल किया जिसमें शाह रुख का नाम भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें- Varanasi की कहानी से उठा पर्दा, कुंभकर्ण बनेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन? राजामौली के पिता ने किया खुलासा
शाह रुख और विराट के साथ प्रियंका का नाम
फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड (Fortune India-Interbrand) की सोमवार को जारी एक स्टडी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश की तीसरी सबसे कीमती सेलिब्रिटी (Most Valuable Celebrity Of India) हैं। खास बात यह है कि 'देसी गर्ल' टॉप तीन में शामिल होने वाली अकेली महिला परफॉर्मर हैं। रैंकिंग में क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे आगे हैं, जबकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दूसरे नंबर पर हैं।
-1781003073697.jpg)
टॉप 10 में हैं ये सेलेब्रिटीज
यह लिस्ट सिर्फ फिल्म स्टार्स तक ही सीमित नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं, और उनके बाद पांचवें नंबर पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं। अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर हैं, जबकि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आठवें नंबर पर हैं। आलिया भट्ट नौवें नंबर पर हैं और तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हैं।
खबरें और भी
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये रैंकिंग एक ऐसे फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करके तैयार की गई है जो कमाई, एंडोर्समेंट या थिएटर में फल्म के प्रदर्शन के अलावा भी कई चीजो का आकलन करता है।
-1781003085647.jpg)
प्रियंका का फिल्मी सफर
प्रियंका का एंटरटेनमेंट की दुनिया में सफर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद, उन्होंने 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और धीरे-धीरे बॉलीवुड में सबसे सफल करियर में से एक बनाया।
'देसी गर्ल' का बॉलीवुड में कमबैक
प्रियंका ने बॉलीवुड को 'ऐतराज' से लेकर 'मुझसे शादी करोगी', 'डॉन', 'कृष', 'फैशन', 'बर्फी!', 'मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। इसके साथ ही प्रियंका ने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी। वे हॉलीवुड में एक्टिव हैं और अब 7 सालों के बाद वे राजामौली 'वाराणसी' (Varanasi) से भारतीय फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।