Priyanka Chopra को निक जोनस ने ट्विटर पर ऐसा मैसेज भेज किया था इम्प्रेस, शादी के 8 साल बाद खोला ये राज
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा किस मैसेज से इम्प्रेस किया। ...और पढ़ें

निक ने प्रियंका को भेजा था ये पहला मैसेज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन कपल के प्यार में आज भी प्यार की कोई कमी नहीं आई है। दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं।
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर इम्प्रेस किया था, ये तो हम सभी जानते हैं। हालांकि, अब उन्होंने पहली बार बताया है कि प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने डेट करने से पहले सोशल मीडिया पर पहला मैसेज क्या भेजा था।
निक जोनस ने एक्स अकाउंट पर प्रियंका को भेजा था ये मैसेज
वाराणसी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में निक के साथ 'जोनस पॉडकास्ट' का हिस्सा बनी थीं, जहां निक ने एक्ट्रेस के साथ एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी पहली इंटरेक्शन का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना कैसे शुरू किया। निक जोनस ने बताया कि उनके भाई केविन जोनस थे, जिन्होंने उन्हें 'क्वांटिको' के बारे में बताया था, जो प्रियंका चोपड़ा का शो था। निक ने बिलबोर्ड पर शो का पोस्टर देखा और घर जाकर प्रियंका चोपड़ा शेयर किया।
निक ने बताया कि केविन ने मुझसे पूछा कि क्या तुमने क्वांटिको शो देखा है? बिलबोर्ड पर पोस्टर था, तो मैं घर गया और ट्विटर पर तुम्हें ढूंढा यह देखने के लिए कि तुम मुझे फॉलो करती हो या नहीं। प्रियंका चोपड़ा ने जब इस बात से असहमति जताई, तो निक ने स्क्रीनशॉट शेयर किए।
खबरें और भी

निक जोनस ने प्रियंका को ट्विटर पर डीएम करते हुए लिखा था, "हेलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं उन लोगों से पूरी तरह से सहमत हूं। क्या तुम लॉस एंजेलिस में हो? निक के डीएम का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिझा था, "हाय...ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बताया था, प्राइवेटली टेक्सट करते हैं, मेरी टीम इसे एक्सेस कर सकती है।"
यकीन नहीं कर पा रहे थे निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बातचीत में कहा, "निक को ये यकीन नहीं हो रहा था कि ये मैं ही हूं, इसलिए उन्होंने कन्फर्म करने के लिए मेरी फोटो मांगी और मैंने कैमरा के सामने देखते हुए उन्हें अपनी फोटो भेजी। मैं उसकी सराहना करती हूं, यह फैशन शो के अगले दिन की बात है। मैं उस समय क्यूट लग रही थी। इसके बाद हम दोनों ने एक-दूसरे को टेक्स्ट करना शुरू किया और फिर उसके बाद डेढ़ साल बाद हमने इगेजमेंट कर ली।"

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है, इसकी ज्यादा जानकारी उनसे ज्यादा निक जोनस को है। निक ने कहा, "मुझे इन आठ सालों में सबसे ज्यादा मजा बॉलीवुड की गॉसिप्स में आता है।" जिसके बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "ये सच है। मुझे नहीं पता होता कि किसी का ब्रेकअप हुआ है या नहीं, लेकिन इन्हें पता है।
ऐसा होता है कि जब मैं किसी को टेक्स्ट करती हूं और कहती हूं कि उन्हें मेरा प्यार देना, तो ये पीछे से कहते हैं कि नहीं उनका ब्रेकअप हो गया। मैं भी हैरान हो जाती हूं।" निक जोनस ने इस मजेदार बातचीत में ये भी बताया कि वह कुछ लोगों को घोस्ट फॉलो करते हैं, ताकि उन्हें बॉलीवुड की गॉसिप पता लगती रहे।