Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra के बर्थडे पर निक जोनास ने लुटाया प्यार, रोमांटिक अंदाज में किया विश; 'देसी गर्ल' ने दिया फ्लाइंग किस

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:28 PM (IST)

    निक जोनास ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनके 44वें बर्थडे पर बड़े रोमांटिक अंदाज में विश किया। ...और पढ़ें

    निक ने किया प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश

    निक ने किया प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश

    HighLights

    1. निक ने किया प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश

    2. निक जोनास के रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल

    3. प्रियंका ने निक को दिया फ्लाइंग किस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) के एक रोमांटिक पोस्ट के साथ अगले दिन भी उन्हें जन्मदिन की बधाईयां मिलती रहीं। सिंगर ने स्पेन में एक यॉट हॉलिडे का छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें फैंस को फिल्म सेट और पब्लिक अपीयरेंस से दूर एक्ट्रेस की एक सुकून भरी झलक देखने को मिली।

    प्रियंका ने दिया निक को फ्लाइंग किस

    वीडियो की शुरुआत समुद्र के नजारे से हुई और फिर कैमरा प्रियंका की ओर घूमा, जो यॉट पर मुस्कुराती हुई नजर आईं। बिकिनी, सनग्लासेस और बंदाना पहने हुए, उन्होंने निक के लिए पोज दिया और उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया।

     

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को निक जोनस ने ट्विटर पर ऐसा मैसेज भेज किया था इम्प्रेस, शादी के 8 साल बाद खोला ये राज

    प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस का बर्थडे मैसेज

    निक जोनास ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए छोटा लेकिन प्यार भरा मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा, '¡Feliz cumpleaños! Mi amor,' जिसका मतलब है, 'हैप्पी बर्थडे, माय लव'। उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी जोड़ा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

    निक और प्रियंका की लव स्टोरी

    हाल ही में इस खूबसूरत कपल ने अपनी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इस बारे में खुलकर बात की। हाल ही में, जोनास ब्रदर्स के पॉडकास्ट पर प्रियंका के आने के दौरान इस जोड़े ने अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात की। निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनास ने उन्हें सबसे पहले प्रियंका की सीरीज 'क्वांटिको' के बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने सीधे प्रियंका से संपर्क करने का फैसला किया।

    खबरें और भी

    उनके पहले मैसेज में लिखा था, 'हैलो। मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उन लोगों की बात से सहमत हूं। क्या आप जल्द ही LA (लॉस एंजिल्स) आ रही हैं?' प्रियंका ने जवाब दिया, 'हाय। ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है। चलो टेक्स्ट पर बात करते हैं। वहं ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरी टीम इसे देख सकती है'।

    nick jonas (2)

    उदयपुर में की थी शादी

    निक ने सबसे पहले 2016 में प्रियंका को मैसेज किया था। वे अगले साल 'वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर-पार्टी' में मिले और बाद में 'मेट गाला' में साथ नजर आए। निक ने 2018 में प्रियंका को प्रपोज किया और उसी साल उदयपुर में दोनों की शादी हो गई। 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर मालती मैरी का जन्म हुआ।

    प्रियंका का वर्कफ्रंट

    प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) से इंडियन सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' और पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभ' के रोल में हैं। प्रियंका 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Varanasi की 'फायर' मंदाकिनी का धांसू लुक आया सामने, Priyanka Chopra के 44वें बर्थडे पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज