Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi की 'फायर' मंदाकिनी का धांसू लुक आया सामने, Priyanka Chopra के 44वें बर्थडे पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 11:10 AM (IST)

    Priyanka Chopra के 44वें जन्मदिन पर, 'वाराणसी' के मेकर्स ने मंदाकिनी के तौर पर उनके शानदार नए लुक्स दिखाए। ...और पढ़ें

    वाराणसी से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की झलक

    वाराणसी से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की झलक

    HighLights

    1. 'वाराणसी' से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की झलक

    2. 'मंदाकिनी' के रूप में धांसू लुक देख खुश हुए फैंस

    3. प्रियंका चोपड़ा मना रहीं 44वां बर्थडे 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर, उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi Movie) के मेकर्स ने फिल्म से उनके शानदार नए लुक्स जारी किए। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस बड़ी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। फिल्म में मंदाकिनी के तौर पर उनका पहला लुक पिछले साल नवंबर में सामने आया था।

    देसी गर्ल के बर्थडे पर मिला फैंस को सरप्राइज

    आज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 44 साल की हो गईं और इस मौके पर 'वाराणसी' की टीम ने सोशल मीडिया पर उनके दो अलग-अलग लुक्स जारी किए। 'वाराणसी' के इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली तस्वीर में वह पूरी तरह से काले कपड़ों में एक दमदार अंदाज में दिख रही हैं। सी-थ्रू कोर्सेट और मेसी अपडू हेयरस्टाइल में प्रियंका इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह केन्या के मसाई मारा में बाहें फैलाकर उछलते हुए अपना बेफिक्र अंदाज दिखा रही हैं।

     

    यह भी पढ़ें- राजामौली की Varanasi से सामने आया महेश बाबू का 'राम अवतार', सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर से हो रही तुलना

    राजामौली ने दी प्रियंका को शुभकामनाएं

    उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए टीम ने लिखा, 'और भी रोमांचक सफर... नई खोजें... और हर लंबी यात्राओं के लिए'। राजामौली (SS Rajamouli) ने भी इंस्टाग्राम पर वही तस्वीरें शेयर करके अपनी फfल्म की लीड एक्ट्रेस को बधाई दी। प्रियंका को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'मुस्कुराते हुए ग्रेस और न मुस्कुराते हुए आग'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

     

    8 साल बाद प्रियंका की भारतीय सिनेमा में वापसी

    वाराणसी के साथ प्रियंका द स्काई इज के बाद भारतीय थिएटर्स में वापसी कर रही हैं। देसी गर्ल ने इस फिल्म से वापसी के बारे में बात करते हुए कहा था कि इससे बेहतर प्रोजेक्ट नहीं हो सकता था।

    खबरें और भी


    महेश बाबू (Mahesh Babu) और प्रियंका (Priyanka Chopra) के अलावा, 'वाराणसी' की कास्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी शामिल हैं, जो फिल्म में 'कुंभा' नाम के अजेय विलेन का किरदार निभाएंगे। राजामौली और महेश बाबू के बीच पहली बार हो रहे इस कोलेबोरेशन वाली फिल्म को 7 अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को निक जोनस ने ट्विटर पर ऐसा मैसेज भेज किया था इम्प्रेस, शादी के 8 साल बाद खोला ये राज