यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut की इमरजेंसी से पहले इंदिरा गांधी पर डिब्बाबंद हुई है वेब सीरीज, मुख्य किरदार में थीं विद्या बालन
बॉलीवुड के बाद पॉलिटिक्स में एंट्री ले चुकीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उनके लाइमलाइट में रहने की वजह ...और पढ़ें

HighLights
- कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' हो गई पोस्टपोन
- इंदिरा गांधी के रोल में थीं कंगना
- इंदिरा गांधी पर अटक चुकी है एक सीरीज भी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'इमरजेंसी' के पोस्टपोन होने से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को काफी झटका लगा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के 6 सितंबर को न रिलीज होने पर खेद जताया था। 'इमरजेंसी' फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना से पहले कोई और एक्ट्रेस इस रोल को करने वाली थी।
'इमरजेंसी' कंगना रनौत की वह फिल्म है, जिसमें न सिर्फ उन्होंने एक्टिंग की है, बल्कि वही इसकी डायरेक्टर भी हैं। अब यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसका पता तो बाद में ही लगेगा। फिल्म पोस्टपोन होने से पहले और अब भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच खबर है कि सेम सब्जेक्ट पर बॉलीवुड की कोई और एक्ट्रेस इंदिरा गांधी का रोल करने वाली थीं।
कंगना से पहले ये एक्ट्रेस बनती विद्या
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से पहले विद्या बालन (Vidya Balan), सागरिका घोष की 2017 में पब्लिश हुई बुक- इंदिरा- इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर में इंदिरा गांधी का रोल करने वाली थीं। यह फिल्म न होकर वेब सीरीज होती, जिसे विद्या के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले थे।

इसलिए डिब्बाबंद हुआ प्रोजेक्ट?
विद्या ने 2019 में फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस वेब सीरीज को 'द लंचबॉक्स' फेम रितेश बत्रा बनाने वाले थे। इसकी कहानी में बार-बार कुछ डेवलप्मेंट हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेब सीरीज की स्क्रिप्ट पर दोबारा से काम हो रहा है और फाइनल वर्जन के बाद ही उनके पास स्क्रिप्ट आएगी।
खबरें और भी
विद्या ने ये भी बताया था कि उन्हें पांच साल पहले कई लोगों से इस रोल को बड़े पर्दे पर प्ले करने का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर ऑफर रिजेक्ट कर दिया कि उन्हें इस रोल पर अभी परमिशन नहीं है। सिल्वर स्क्रीन से ज्यादा वेब सीरीज पर काम आसान होता है।