विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चुड़ैल' के साथ 'रुह बाबा' Kartik Aaryan का हॉरर पोस्टर शूट, 'भूल भुलैया 3' से विद्या बालन का फर्स्ट लुक आउट

Published: Tue, 03 Sep 2024 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2024 05:52 PM (IST)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इस साल फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। उनकी ...और पढ़ें

'भूल भुलैया 3' एक्टर्स कार्तिक आर्यन और विद्या बालन
'भूल भुलैया 3' एक्टर्स कार्तिक आर्यन और विद्या बालन

HighLights

  1. 'मंजुलिका' बन वापस लौटीं विद्या बालन
  2. 'रुह बाबा' के रोल में कार्तिक का जलवा
  3. जल्द जारी होगा फिल्म का टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनीस बज्मी की हिट कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' तीसरे पार्ट के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने से ज्यादा दूर नहीं है। 'भूल भुलैया 3' को लेकर लंबे समय से हाईप बनी हुई है। इस फिल्म की सबसे खास बात 'मंजुलिका' की वापसी है, जिसके रोल में विद्या बालन (Vidya Balan) होंगी।

'भूल भुलैया' और 'भूल भुलैया 2' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला। पहले पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), तो दूसरे में कार्तिक आर्यन ने गदर काट दिया। वहीं, अब अनीस बज्मी भूल भुलैया 3 के साथ हाजिर होने वाले हैं, जिसके एक-एक अपडेट पर फैंस की पैनी नजर रहती है। ऐसे में इस हॉरर-कॉमेडी मूवी लवर्स के लिए एक अपडेट सामने आई है।

सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी है 'भूल भुलैया 3'

'भूल भुलैया 3' फिल्म को 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्क्रिप्ट में दिवाली से जुड़े ढेर सारे एलिमेंट्स हैं। यह एक बड़ी वजह है कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट दिवाली ही टारगेट की है। एक बार सभी चीजें पूरी होने के बाद ऑडियंस के लिए फिल्म से जुड़ी चीजों को रिलीज कर दिया जाएगा।

विद्या-कार्तिक का पोस्टर शूट

इस फिल्म में विद्या बालन एक बार फिर चुड़ैल मंजुलिका बनकर सबको डराएंगी। वहीं, रुह बाबा के रोल में कार्तिक आर्यन का स्वैग भी देखने वाला होने वाला है।

खबर है कि दोनों का फिल्म के लिए पोस्टर शूट किया गया है। यह पोस्टर दो हफ्तों में जारी भी कर दिया जाएगा।

जल्द आएगा टीजर

'भूल भुलैया 3' का टीजर आने के बाद इसी महीने फिल्म का टीजर भी रिलीज किए जाने की संभावना जताई गई है। इस टीजर के साथ ही 45 दिन का मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'स्त्री 2' के बाद 'भूल भुलैया 3' के धमाके के लिए हो जाइये तैयार, Kartik Aaryan की फिल्म का आ रहा टीजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।