Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्म ही नहीं, अब मकान मालिक बन Kartik Aaryan कमाएंगे पैसे, 17 करोड़ के फ्लैट से उठाएंगे लाखों का किराया

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 08:04 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) इन दिनों अपने करोड़ों के घर को किराये पर देने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन ने किराये पर दिया अपना करोड़ों का घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कार्तिक आर्यन ने किराये पर दिया अपना करोड़ों का घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुंबई के जुहू में था कार्तिक आर्यन का घर
    2. 17 करोड़ रुपये में कार्तिक ने खरीदा था घर
    3. कार्तिक आर्यन ने किराये पर दिया अपना घर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के ज्यादातर सितारे कामयाबी के बाद प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट करते हैं। जो सितारे किराये पर रहते हैं, वो पहले अपने लिए एक घर बनाते हैं या जिनके पास मुंबई में घर होते हैं, वो किराये पर उठा देते हैं। बी-टाउन के कई सेलेब्स ने अपने घर को किराये पर दिया है। इस लिस्ट में एक नाम कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का भी जुड़ गया है।

    अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर कार्तिक आर्यन ने दो महीने पहले ही मुंबई में एक शानदार घर खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। अब उन्होंने वही घर किराये पर दे दिया है। इस घर का किराया लाखों में है।

    मकान मालिक बने कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन अब मकान मालिक बन गए हैं। फिल्मों के अलावा अब वह घर के किराये से भी लाखों रुपये कमाएंगे। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, एक्टर ने मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद अपना करोड़ों का घर 4.5 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर दे दिया है। लेनदेन को आधिकारिक तौर पर 42,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी के साथ रजिस्टर कराया गया था।

    यह भी पढ़ें- फिर घरवाली और बाहरवाली के बीच फंसेंगे Kartik Aaryan, 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट

    घर से दिखता है समंदर का नजारा

    सिद्धि विनायक प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग में स्थित यह फ्लैट 1,912 वर्ग फीट (177.72 वर्ग मीटर) में फैली हुई है। यहां दो कार पार्किंग का स्पेस भी शामिल है। इसी जगह कई बड़े सेलिब्रिटीज का भी घर है। यह प्रॉपर्टी सी व्यू के लिए मशहूर है। इसीलिए सेलिब्रिटीज यहां घर खरीदने के लिए उतावले रहते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    मां के नाम पर खरीदा था घर

    'चंदू चैम्पियन' स्टार ने इसी साल 30 जून को जुहू स्थित इस फ्लैट को खरीदा था। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर इसे करीब 17.5 करोड़ की कीमत में खरीदा था और अपनी मां के नाम पर रजिस्टर कराया था। उन्होंने 1.05 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा।

    पिछले साल एक और खरीदा था घर

    मालूम हो कि इसी हाउसिंग प्रोजेक्ट की 8वीं मंजिल पर कार्तिक आर्यन के माता-पिता ने पिछले साल जुलाई में एक और अपार्टमेंट खरीदा था। उस वक्त उन्होंने यह घर करीब 16.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

    चंदू चैम्पियन के बाद कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आएंगे। मूवी 1 नवंबर 2024 को थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।

    यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग खत्म होते ही Kartik Aaryan ने मचाया हुडदंग, निर्देशक उनके चक्कर में कर बैठे भूल