Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sreeleela से पहले इन साउथ हसीनाओं का बॉलीवुड में चल चुका है सिक्का, एक ने आते ही दी 900 करोड़ी फिल्म

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 05:21 PM (IST)

    साउथ सिनेमा की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेस (South Popular Actresses) का सिक्का बॉलीवुड में भी चल चुका है। इसमें कई मशहूर अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। इन दिनो ...और पढ़ें

    श्रीलीला से पहले इन साउथ एक्ट्रेस ने किया है बॉलीवुड में डेब्यू (Photo Credit- Instagram)
    श्रीलीला से पहले इन साउथ एक्ट्रेस ने किया है बॉलीवुड में डेब्यू (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. श्रीलीला आशिकी 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं
    2. श्रीलीला से पहले भी कई साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं
    3. इनमें से ज्यादातर को बॉलीवुड में कदम रखते ही सफलता मिली है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर ने पहली ही फिल्म से लोगों को दीवाना बनाया है। इन दिनों पुष्पा 2 के कीसिक सॉन्ग फेम श्रीलीला (Sreeleela) चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 में नजर आएंगी। वह खूबसूरती और एक्टिंग के लिए साउथ सिनेमा में मशहूर हैं।

    हिंदी फिल्मों के मेकर्स साउथ एक्ट्रेस को फिल्मों में काम देने में खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एनिमल से लेकर जवान जैसी ब्लॉकबास्टर मूवीज में साउथ की पॉपुलर अभिनेत्रियों की मौजूदगी देखी गई है। आज बात उन एक्ट्रेस की कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी सफलता मिली है।

    नयनतारा

    साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में नयनतारा का नाम जरूर शामिल किया जाता है। बॉलीवुड में उन्हें पहली बार शाह रुख खान की जवान में देखा गया। किंग खान और नयनतारा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

    रश्मिका मंदाना

    लोगों के दिलों पर एक्टिंग की बदौलत राज करने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने रणबीर कपूर की हिट फिल्म एनिमल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को सलमान खान की सिकंदर में देखा जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 556.36 करोड़ की कमाई की। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 917.82 करोड़ रहा है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Aashiqui 3 Release Date: हाथ में गिटार-बगल में महबूबा... Kartik Aaryan बने दिल टूटा आशिक, टीजर ने मचाया बवाल

    तापसी पन्नू

    बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने वाली तापसी पन्नू भी पहले साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं, जिनमें से उनकी कई फिल्में हिट भी हुईं। खैर, अब उनका नाम हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। वह एक के बाद एक बिग स्टारर फिल्मों में काम करती नजर आती हैं।

    सामंथा रुथ प्रभु

    साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ काम कर चुकी हैं। सिटाडेल वेब सीरीज में सामंथा के काम को सराहना मिली। इससे पहले उन्होंने द फैमिली मैन 2 में भी लीड रोल किया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके काम की चर्चा चलती है।

    तमन्ना भाटिया

    बी टाउन में हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) भी साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। खैर, अब बॉलीवुड में उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

    Photo Credit- Instagram

    कीर्ति सुरेश

    वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश ने काम किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा धमाल मचाने में सफल साबित नहीं हो पाई। खैर, इससे कीर्ति का नाम जरूर चर्चा में आया है।

    Photo Credit- Instagram

    सई पल्लवी

    नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 में सई पल्लवी नजर आएंगी। बता दें कि इसमें एक्ट्रेस माता सीता के किरदार की भूमिका अदा करेंगी।

    ये भी पढ़ें- इंडिया ही नहीं, अमेरिका से भी खास नाता रखती हैं कार्तिक आर्यन की Aashiqui 3 एक्ट्रेस Sreeleela