सर्वाइवल थ्रिलर Tu Ya Main के लिए शनाया कपूर ही क्यों हुईं कास्ट? डायरेक्टर बिजॉय नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं के डायरेक्टर बिजॉय नांबियार (Bejoy Nambiar) ने शनाया कपूर और आदर्श गौरव को अपनी फिल्म में कास्ट करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है ...और पढ़ें

तू या मैं मूवी को लेकर बोले बिजॉय नांबियार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
दीपेश पांडेय, मुंबई। प्यार, डर और जिंदा रहने की जंग... इन तीनों को एक साथ पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन निर्देशक बिजॉय नांबियार इस चुनौती को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। शैतान, वजीर और तैश जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके बिजॉय की नई रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ वैलेंटाइंस डे के मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बिजॉय कहते हैं, "वैलेंटाइंस डे युवा लोगों के लिए प्यार भरा दिन होता है। वो अपने प्रिय के साथ दिन बिताना चाहते हैं। उस मौक पर हम उन्हें सिनेमाघरों में लाना चाहते हैं, जिससे वो इस फिल्म और इसके रोमांच का आनंद ले सके। लेखन के चरण से ही हम स्पष्ट थे कि हमें इस फिल्म के लिए नए चेहरे चाहिए।"
क्यों शनाया और आदर्श को किया कास्ट?
बिजॉय ने आगे कहा, "आदर्श (आदर्श गौरव) और शनाया (शनाया कपूर) हमारी सबसे पहली पसंद में से थे। हमारी पूरी कोशिश कुछ नया करने की थी। अपने यहां यह जॉनर भी नया है, कहानी भी नई है, इसलिए हमने सोचा कि इस फिल्म को नए चेहरों के साथ ही बनाना सबसे उपयुक्त होगा।"
बिजॉय बनाएंगे मलयालम फिल्म
बिजॉय की मातृभाषा मलयालम है, लेकिन उन्होंने मलयालम में सिर्फ एक और हिंदी में सात फिल्में बनाई हैं। वह कहते हैं, ‘मैं एक और मलयालम फिल्म बनाने वाला था, लेकिन वो बनी नहीं। निश्चित तौर पर मैं मलयालम में और भी फिल्में बनाना चाहता हूं। वहां के सिनेमा से मुझे बहुत प्यार और लगाव है, अब तो वहां पर बहुत बढ़िया फिल्में बन रही हैं। उनकी कहानियां देखिए, उनमें कमाल का नयापन है।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
"अगर आप कोई भी पांच मलयालम फिल्मों को लेंगे, तो पांचों अलग होंगी। वो कहानी और फिल्म निर्माण की शैली के साथ काफी प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि वो बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं, सीमित संसाधनों के साथ
बहुत अच्छी फिल्में बना रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी Shanaya Kapoor, आदर्श गौरव के शाथ शूरू की शूटिंग
विधु विनोद से होती है लड़ाई
बिजॉय निर्देशित फिल्म वजीर ने हाल ही में 10 साल पूरे किए। इस फिल्म से जुड़ी यादों को लेकर वह कहते हैं, "वजीर मेरी फिल्मोग्राफी की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से है। इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ही वो व्यक्ति हैं, जिन्हें देखकर मैं निर्देशक बना हूं। उनकी फिल्म परिंदा देखकर मैंने निर्देशक बनने का निर्णय लिया था।"
"एक ही फिल्म में उनके, अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के साथ काम करना किसी सपने को सच होने जैसा था। मैंने फिल्म बनने के पूरे तीन साल विनोद सर से बहुत लड़ाई की थी। हमारी लड़ाई सिर्फ अच्छी फिल्म बनाने को लेकर होती थी। आज भी उनके साथ वैसा ही रिश्ता प्यार भरा है।"