Amitabh Bachchan को नहीं बुलाया 'सर जी' तो फिल्म से बाहर हुआ ये दिग्गज अभिनेता, खत्म हो गई थी दोस्ती
सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता जिन्हें एक फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को 'सर जी' नहीं बुला ...और पढ़ें

अमिताभ को सर न बुलाने पर फिल्म से बाहर हो गए थे ये अभिनेता। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको यकीन होगा कि किसी अभिनेता को सिर्फ 'सर जी' न बुलाने के लिए फिल्म से ही निकाल दिया गया हो? सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता के साथ ऐसा हुआ था। खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को 'सर जी' न बुलाने के लिए उन्हें फिल्म से ही बाहर कर दिया गया था।
इस अभिनेता के साथ अमिताभ बच्चन ने कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन खूब पसंद की गई। यही नहीं, ऑफ-स्क्रीन भी दोनों जिगरी दोस्त हो गए थे। मगर 'सर जी' न बुलाने के लिए जब उन्हें फिल्म से बाहर किया गया, उसके बाद से ही दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई। फिर कभी उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।
इस दिग्गज अभिनेता ने अमिताभ बच्चन की बेनाम, परवरिश, अमर अकबर एंथनी, मुकद्दर का सिकंदर और नसीब जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता कादर खान (Kader Khan) थे।
अमिताभ को सर जी बुलाने से किया था इनकार
कादर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सांसद बनने के बाद अमिताभ बच्चन का बिहेवियर बिल्कुल बदल गया था। 'दिल ने फिर याद किया' शो में कादर खानने कहा था-
मैं अमित जी को 'अमित' बोलता था तो प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि आप 'सर जी' को मिला? मैंने बोला- 'कौन सर जी?' वह बोला, आपको सर जी नहीं मालूम (हैरान होकर), यह (अमिताभ की ओर इशारा करते हुए), लंबा आदमी... अमित जी आ रहे थे हमारी तरफ। मैंने कहा, अरे यार वो तो अमित है, सर जी कब से हो गया। आपको उन्हें सर जी बुलाना है।
यह भी पढ़ें- एक विमान हादसा और गई इस बॉलीवुड हीरोइन की जान, अमिताभ बच्चन संग पहली फिल्म से बनी थीं सेंसेशन
खबरें और भी
क्यों टूटी अमिताभ और कादर खान की दोस्ती?
कादर खान ने आगे बताया था कि सेट पर सभी ने अमिताभ बच्चन को सर जी बोलना शुरू कर दिया था लेकिन वह नहीं बोल पाए, क्योंकि वह अमिताभ को अच्छा दोस्त मानते थे। उन्होंने कहा था-
सभी ने उन्हें सर जी बोलना शुरू कर दिया था लेकिन मेरे मुंह से निकला नहीं। उस सर जी का न निकलना, मगर मैं निकल गया फिल्म से। अब क्या, कोई आदमी अपने दोस्त को, अपने भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है। नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका वो, इसीलिए शायद मेरा उनसे राब्ता (कॉन्टैक्ट) नहीं रहा। इस वजह से मैं खुदा गवाह में नहीं था।
स्क्रिप्ट लिखने के साथ-साथ कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। दोनों की साथ में फिल्में सूर्यवंशम, हम और इन्कलाब थीं।