विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक विमान हादसा और गई इस बॉलीवुड हीरोइन की जान, अमिताभ बच्चन संग पहली फिल्म से बनी थीं सेंसेशन

Published: Thu, 29 Jan 2026 11:58 AM (IST)

दो दशक पहले अमिताभ बच्चन की एक हीरोइन की विमान हादसे में जान चली गई थी। यह हीरोइन बॉलीवुड में ...और पढ़ें

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की विमान हादसे में गई थी जान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की विमान हादसे में गई थी जान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी वर्ल्ड की एक अदाकारा जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करते ही हर किसी का दिल चुरा लिया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस हीरोइन की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस भी फेल थीं। साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री... दोनों में ही उनका करियर चमक रहा था।

मगर वो अदाकारा सिनेमा में और राज करतीं, उससे पहले ही उनका निधन हो गया। मात्र 32 साल की उम्र में एक दर्दनाक विमान हादसे में उनकी जान चली गई थी। जब उनका निधन हुआ, तब वह मां बनने वाली थीं। उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका लगा था। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक थीं।

तेलुगु की टॉप एक्ट्रेस थीं सौंदर्या

जिस अदाकारा की हम बात कर रहे हैं, वो हैं सूर्यवंशम (Sooryavansham) की राधा उर्फ सौंदर्या (Soundarya)। अमिताभ बच्चन के अपोजिट किरदार निभाकर सौंदर्या ने बॉलीवुड में हर किसी का ध्यान खींच लिया था। हालांकि, बॉलीवुड से पहले ही उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा दिया था। वह तेलुगु की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस थीं।

Soundarya Death reason

कैसे हुई थी सूर्यवंशी एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत?

90 के दशक में सौंदर्या ने सिनेमा पर राज किया था। हालांकि, साल 2004 में इस अदाकारा ने लाखों दिलों को तोड़ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक दर्दनाक विमान हादसे में सौंदर्या की जान चली गई थी। यह घटना 17 अप्रैल 2004 को हुआ था। उस वक्त सौंदर्या ने बीजेपी ज्वॉइन ही किया था। वह बीजेपी के लिए ही चुनाव-प्रसार करने के लिए बैंगलोर से आंध्र प्रदेश के करीमनगर जा रही थीं।

कब और कैसे हुआ था सौंदर्या का विमान हादसा?

सौंदर्या ने अपने भाई अमरनाथ, बीजेपी पार्टी वर्कर और पायलट के साथ बैंगलोर के नजदीक जक्कूर एयरस्ट्रिप से एक सिंगल-इंजन सेसना 180 से उड़ान भरी थी और मात्र 5 मिनट के अंदर ही विमान पश्चिम की ओर मुड़ा और फिर एग्रीकल्चरल साइंसेज यूनिवर्सिटी के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र के कैंपस में क्रैश हो गया। यूनिवर्सिटी के एक्सपेरिमेंटल खेतों में काम करने वाले एक शख्स बीएन गणपति यात्रियों को बचाने के लिए विमान की ओर दौड़े थे। उन्होंने बताया था कि क्रैश से पहले प्लेन लड़खड़ा रहा था।

Sooryavansham Actress

सौंदर्या के विमान हादसे से जुड़ा मोहन बाबू का नाम

पिछले साल यानी 2025 में ही सौंदर्या के विमान हादसे को लेकर एक विवाद सामने आया था। आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में एक शख्स ने सुपरस्टार मोहन बाबू (Mohan Babu) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि सौंदर्या की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी और इसके पीछे मोहन बाबू का हाथ था। हालांकि, सौंदर्या के पति जीएस रघु ने इस आरोप को खारिज किया था और सौंदर्या संग मोहन बाबू की संपत्ति विवाद को भी झूठी खबर बताई थी।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की कल्ट मूवी जिसे बार-बार TV पर देख पक गए थे लोग, बॉक्स ऑफिस पर कमाई से कर दिया था दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।