विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan की कल्ट मूवी जिसे बार-बार TV पर देख पक गए थे लोग, बॉक्स ऑफिस पर कमाई से कर दिया था दंग

Published: Tue, 18 Mar 2025 04:27 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले Amitabh Bachchan ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन की फ्लॉप फिल्म टीवी पर हुई थी हिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन की फ्लॉप फिल्म टीवी पर हुई थी हिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1999 में रिलीज हुई थी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म
  2. टीवी पर सुपरहिट हुई थी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म
  3. पिता और बेटे के किरदार में नजर आए थे अमिताभ बच्चन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में भले ही शुरू में ऑडियंस के लिए तरस जाती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका रंग चढ़ता है। कुछ फिल्में सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा में आईं तो कुछ टीवी पर सुपर-डुपर हिट हो गईं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ था। 56 साल की उम्र में अमिताभ ने एक बड़ी फिल्म में काम किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह फ्लॉप हो गई थी।

हम बात कर रहे हैं 1999 में रिलीज हुई सूर्यवंशम (Sooryavansham) की। 26 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई सूर्यवंशम को लोग कैसे भूल सकते हैं। यह फिल्म सोनी मैक्स पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने वाली फिल्म है। इसे दर्जनों बार सोनी मैक्स पर टेलीकास्ट किया जा चुका है। इस फिल्म को टीवी पर बार-बार टेलीकास्ट किए जाने पर कई बार मीम्स भी बने हैं, यही नहीं, एक शख्स ने तो इरिटेट होकर चैनल को लैटर लिखकर पूछ लिया था कि आखिर यह क्यों बार-बार टेलीकास्ट हो रहा है।

इस फिल्म की रीमेक है सूर्यवंशम

ईवीवी सत्यनारायण के निर्देशन में बनी सूर्यवंशम 1997 में रिलीज हुई तमिल फिल्म सूर्य वमसम (Surya Vamsam) की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई है। वह पिता और बेटे दोनों के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म में अमिताभ के अलावा लीड रोल में खूबसूरत अभिनेत्री सौंदर्या (दिवंगत), जयसुधा, रचना बनर्जी, अनुपम खेर और कादर खान जैसे दिग्गज सितारे थे। 

यह भी पढ़ें- कौन हैं Pankaj Tripathi की बेटी? 17 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू, खूबसूरती देख मसलते रह जाएंगे आंखें

Photo Credit - IMDb

सूर्यवंशम बनी क्लासिक कल्ट मूवी

फिल्म की कहानी पिता ठाकुर भानू प्रताप और उसके अनपढ़ बेटे हीरा ठाकुर के इर्द-गिर्द घूमती है। पिता-बेटे के बीच अनबन होती है। पिता अपने बेटे की नाकामयाबी से चिढ़ता है और हीरा अपने पिता को गर्व महसूस कराने की जद्दोजहद में रहता है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। शुरू में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन जब यह टीवी पर आई तो क्लासिक कल्ट बन गई।

Photo Credit - IMDb

सूर्यवंशम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

IMDb से मात्र 6.4 रेटिंग पाने वाली सूर्यवंशम के गाने और सीन्स खूब हिट हुए थे, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने घरेल बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मगर शायद ही आपको पता हो कि बाद में इसने टीवी पर आकर खूब कमाई की थी। 2023 की मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सेट मैक्स ने बार-बार टीवी पर टेलीकास्ट करके सूर्यवंशम से 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था।

यह भी पढ़ें- 57 साल की Juhi Chawla इस हुलिये में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, वीडियो देख फैंस बोले- 'हे प्रभु ये क्या हुआ'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।