विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हादसा या हत्या? एक्ट्रेस Soundarya की प्लेन क्रैश में मौत के 22 साल बाद Mohan Babu पर दर्ज हुई शिकायत

Published: Wed, 12 Mar 2025 04:43 PM (IST)

कन्नड़ अभिनेत्री सौंदर्या की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के 22 साल बाद तेलुगु के दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू के खिलाफ ...और पढ़ें

मोहन बाबू और एक्ट्रेस सौंदर्य (Photo: Instagram)
मोहन बाबू और एक्ट्रेस सौंदर्य (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 22 साल बाद खुला अभिनेत्री की मौत का राज
  2. मोहन बाबू पर सौंदर्या की हत्या का आरोप
  3. प्लेन दुर्घटना में हुई थी मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विमान दुर्घटना में अभिनेत्री सौंदर्या की मौत के 21 साल बाद उनकी मौत से जुड़े नए आरोप सामने आए हैं। खम्मम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहन बाबू का सौंदर्या की मौत से पहले उसके साथ संपत्ति विवाद था और उनकी हत्या की गई है।

विमान दुर्घटना में हो गई थी मौत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मोहनबाबू इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार थे। बता दें कि अभिनेत्री सौंदर्य की 17 अप्रैल 2004 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। न्यूज18 कन्नड़ द्वारा शेयर की गई शिकायत की एक कॉपी में खम्मम निवासी चिट्टीमल्ली ने तेलंगाना के खम्मम में मोहन बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना की गहरी जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि इसमें कोई साजिश तो नहीं थी।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ डायरेक्टर Guruprasad बेंगलुरु के अपार्टमेंट में पाए गए मृत, एक फिल्म के चलते कर्ज में डूब गए थे

गेस्टहाउस बेचने का डाला जा रहा था दबाव

उन्होंने मोहन पर सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ पर शमशाबाद के पास जलापल्ली में छह एकड़ जमीन और एक गेस्टहाउस बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। लेकि सौंदर्य के भाई ने इसे बेचने से इनकार कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर उनके बीच इस बात को लेकर संघर्ष हुआ।

शिकायकर्ता ने की सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सौंदर्या की हत्या कर दी गई और उसके बाद मोहन ने जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। चिट्टीमल्ली ने आरोप लगाया कि उसे मोहन से जान का खतरा है, उसने सुरक्षा की मांग की और सरकार से जमीन पर नियंत्रण कंट्रोल करने का अनुरोध किया। मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

सौंदर्या का क्या हुआ?

सौंदर्या कर्नाटक की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने 1999 में अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म सूर्यवंशम के अलावा कुछ तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। साल 2003 में उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर रघु से शादी की। साल 2004 में सौंदर्या और उनके भाई अमरनाथ एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए करीमनगर जा रहे थे, तभी उनका जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस समय वह 31 साल की थीं और प्रेग्नेंट थीं। दुर्घटनास्थल से उनका शव बरामद नहीं किया जा सका था।

यह भी पढ़ें: 'जो हमारे पीठ पीछे बात करते हैं...', Nayanthara और धनुष के झगड़े में एक्टर के पिता ने दिया विवादित बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।