Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जो हमारे पीठ पीछे बात करते हैं...', Nayanthara और धनुष के झगड़े में एक्टर के पिता ने दिया विवादित बयान

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:09 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स धनुष और नयनतारा के बीच शुरू हुआ लीगल झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। धनुष के भेजे गए 10 करोड़ के लीगल नोटिस ...और पढ़ें

    धनुष के पिता का नयनतारा पर पलटवार/ फोटो- Instagram
    धनुष के पिता का नयनतारा पर पलटवार/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. नयनतारा संग लीगल बैटल पर बोले धनुष के पिता
    2. कस्तूरी राजा ने एक्ट्रेस पर चलाया तीखे शब्दों का बाण
    3. नयनतारा और धनुष के बीच क्यों शुरू हुआ झगड़ा?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार नयनतारा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही उनकी डॉक्युमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' रिलीज हुई, जिसमें दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़े उन पहलुओं को जानने का मौका मिला, जिसके बारे में शायद ही उनके चाहने वालों को पता हो।

    हालांकि, एक और कारण है, जिसकी वजह से नयनतारा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और वह है साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ उनका लीगल झगड़ा। ये पूरा मामला 3 सेकंड की क्लिप को लेकर है, जिसे लेकर नयनतारा ने एक्टर को ओपन लेटर लिखा। जिसका जवाब धनुष ने भले ही डायरेक्टली न दिया हो, लेकिन एक्टर के पिता कस्तूरी राजा ने एक्ट्रेस पर शब्दों के बाण चलाए हैं।

    नयनतारा से लीगल लड़ाई पर क्या बोले धनुष के पिता

    नयनतारा और धनुष ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'नाऊनी राउडी धान' के अलावा याराड़ी नी मोहिनी और फिर आया दीवाना जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

    यह भी पढ़ें: सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार', डॉक्युमेंट्री-विवाद और चर्चा, पहचानें कौन है ये हसीना?

    हर तरफ चर्चा में आए धनुष-नयनतारा के लीगल मैटर में अब धनुष के पिता और साउथ फिल्मों के निर्देशक-निर्माता कस्तूरी राजा ने भी रिएक्ट किया है।

    Photo Credit- Instagram 

    तमिल समयं से बातचीत करते हुए कीइस पूरे मामले पर कस्तूरी राजा ने नयनतारा के भेजे गए ओपन लेटर पर पलटवार करते हुए कहा,

    "हमारे लिए काम बहुत ही जरूरी है। हम आगे बढ़ रहे हैं। जो हमारे पीछे पड़े हैं और बिना वजह बात कर रहे हैं, उनको जवाब देने का समय हमारे पास नहीं है। बिल्कुल, मेरी ही तरह मेरा बेटा भी सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहा है"।

    धनुष की तरफ से नयनतारा को भेजे गए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट पर जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने इस पर बात करने से साफ इनकार कर दिया।

    कैसे शुरू हुई नयनतारा-धनुष के बीच ये झगड़ा ?

    दरअसल, साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'नानुम राउडी धान' से 3 सेकंड का क्लिप नयनतारा की डॉक्युमेंट्री में डाला गया है। फिल्म के निर्माता धनुष हैं और नयनतारा के पति विग्नेश शिवम ने मूवी को डायरेक्ट किया था। कथित तौर पर बिना निर्माता की परमिशन के फिल्म के 3 सेकंड की क्लिप का डॉक्युमेंट्री में इस्तेमाल करने की वजह से धनुष ने नयनतारा को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा।

    Photo Credit- X Account

    जिसके बाद एक्ट्रेस भी जवाब देने से पीछे नहीं रहीं और उन्होंने एक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन पन्नों का एक ओपन लेटर लिखा। नयनतारा की डॉक्युमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nayanthara का जन्मदिन हुआ और भी स्पेशल, रिलीज हुआ Rakkayie का धांसू टीजर