11 अवॉर्ड, 36 साल छोटी हीरोइन संग 'Kiss'; सुपरस्टार ने मुफ्त में किया काम... टॉप 10 फिल्मों में थी शामिल
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने 1997 में 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू किया था। हाल ही में करण जौहर के ...और पढ़ें
-1769091514281_m.webp)
फिल्म ब्लैक में अमिताभ और रानी (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को सिनेमा में 30 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने साल 1997 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार कहलाईं। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 2 को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर कुछ कुछ होता है मूवी के डायरेक्टर करण जौहर के साथ बातचीत की और बताया कि उनका ये सफर कैसा रहा। ये इवेंट मुंबई में रखा गया था। रानी ने साल 2005 में आई फिल्म ब्लैक में एक अंधी और गूंगी बच्ची का किरदार निभाया था जबकि अमिताभ बच्चन इस मूवी में उनके गुरू थे।
यह भी पढ़ें- 'मर्दानी' को मिला महानायक का साथ, Amitabh Bachchan ने रानी मुखर्जी को भेजीं बेस्ट विशेस
फिल्म को मिले थे कई फिल्मफेयर अवॉर्ड
उनकी इस फिल्म ने 11 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इसे कई कैटेगरी जैसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के लिए अमिताभ बच्चन और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए रानी मुखर्जी को नामांकित किया गया था और इसने सभी पुरस्कार जीत लिए। फिल्मफेयर में तो इसने धूम मचा दी, लेकिन ब्लैक के लिए रानी मुखर्जी को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला और इसके लिए उनके मन में हमेशा एक दुख रहा।

अमिताभ बच्चन को किया था Kiss
करण जौहर के साथ बातचीत में रानी मुखर्जी ने बताया कि उनके माता-पिता को इस बात का आज भी अफसोस है कि उन्हें फिल्म ब्लैक के लिए नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि इसका सारा क्रेडिट संजय लीला भंसाली और अमिताभ बच्चन को गया। वहीं इस मूवी के बारे में ऐसे कई और दिलचस्प किस्से हैं जैसे फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी का एक किसिंग सीन है। रानी मुखर्जी एक मूक-बधिर लड़की (मिशेल) की भूमिका में थीं जिसे अपने शिक्षक (देबराज) से प्यार हो जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए वो उन्हें किस (Kiss) करती है। यह सीन काफी चर्चा में रहा था।
खबरें और भी
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी क्योंकि वो भंसाली के काम से काफी ज्यादा प्रभावित थे। फिल्म को आज भी कल्ट फिल्मों में एक गिना जाता है।
यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में 'मर्दानी' एक्ट्रेस की हुई एंट्री? Rani Mukerji ने फिल्म का हिस्सा बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन