विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhoom 4 में 'मर्दानी' एक्ट्रेस की हुई एंट्री? Rani Mukerji ने फिल्म का हिस्सा बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन

Published: Thu, 22 Jan 2026 04:23 PM (IST)

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) अपकमिंग मर्दानी 3 (Mardaani 3) से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की ...और पढ़ें

रानी मुखर्जी ने धूम 4 का हिस्सा बनने पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रानी मुखर्जी ने धूम 4 का हिस्सा बनने पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 साल बाद रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच रानी मुखर्जी ने धूम 4 (Dhoom 4) का हिस्सा बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

धूम फ्रेंचाइजी का निर्माण रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने किया है। पति की इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी में रानी ने कोई रोल नहीं किया है। यहां तक कि रानी YRF के स्पाई यूनिवर्स का भी हिस्सा नहीं रहीं। हाल ही में करण जौहर ने पूछा कि क्या वह धूम फ्रेंचाइजी या स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी तो एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया।

धूम 4 का हिस्सा बनेंगी रानी मुखर्जी?

हाल ही में एक इवेंट में करण जौहर ने मर्दानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से बात की और उस पल को याद किया, जब उन्होंने एक्ट्रेस से अपने पति के हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के बारे में सवाल किया था। करण ने कहा, "मुझे याद है मैंने तुमसे पूछा था, 'रानी, उनके पास (आदित्य) एक स्पाई-वर्स है, उनके पास धूम-वर्स है, तुम उनके यूनिवर्स में कब आ रही हो?' और तुमने पलटकर कहा, 'डार्लिंग, मेरा अपना है।'"

यह भी पढ़ें- 'मर्दानी' को मिला महानायक का साथ, Amitabh Bachchan ने रानी मुखर्जी को भेजीं बेस्ट विशेस

Rani Mukerji

फीमेल कॉप यूनिवर्स को लीड कर रहीं रानी

करण जौहर ने आगे कहा, "आप बिल्कुल सही थीं। मर्दानी आपका फीमेल-लेड कॉप-वर्स है। यह पहला है। हम सिंघम-वर्स, स्पाई-वर्स और हॉरर-कॉमेडी-वर्स की बात करते हैं। लेकिन आप एक फीमेल कॉप-वर्स को लीड कर रही हैं। यह तीसरा पार्ट है, जो रिलीज हो रहा है और आपने इसे चुपचाप और मजबूती से लीड किया है। कभी इसका कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाया।"

मर्दानी 3 की रिलीज डेट

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को भी आदित्य चोपड़ा ने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- गुलाम में अपनी रियल आवाज के लिए Rani Mukerji को सुननी पड़ी थी ये बात, एक्ट्रेस की आंखों में आ गए थे आंसू