Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besharam Rang Controversy: 'रंग को लेकर कभी नहीं बदले गए दृश्य', बोले CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM (IST)

    Besharam Rang Controversy शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उससे पहले CBFC की तरफ से फिल्म के कुछ ...और पढ़ें

    Besharam Rang Controversy Former Chairman of Cbfc Pahlaj Nihalani Reacts on Shah Rukh Khan and Deepika Padukone Pathaan. Photo Credit/Instagram
    Besharam Rang Controversy Former Chairman of Cbfc Pahlaj Nihalani Reacts on Shah Rukh Khan and Deepika Padukone Pathaan. Photo Credit/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Besharam Rang Controversy: शाह रुख खान और दीपिका स्टारर फिल्म 'पठान' की रिलीज को बस अब एक महीने का समय रह गया है। ऐसे में कुछ दिनों से फिल्म को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। जब से दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ था, तभी से ही इस गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की मोनोकिनी पर विवाद खड़ा हो गया। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से मेकर्स को फिल्म और गाने की कुछ सीन्स में बदलाव करने के लिए कहा गया है। अब इस पूरे विवाद पर CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शाह रुख-दीपिका का समर्थन किया है।

    रंग को लेकर नहीं बदले गए दृश्य-पहलाज निहलानी

    सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने ई-टाइम्स से बातचीत में शाह रुख खान और दीपिका की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है कि कलर की वजह से कही कट दिया जाएगा। आप तब बदलाव के लिए कह सकते हैं जब उसमें कोई वल्गैरिटी और आपत्तिजनक सीन्स हो, लेकिन अगर वह सिर्फ कलर की वजह से फिल्म में कोई सीन कट करने के लिए कहेंगे, तो ये गलत प्रक्रिया है। पठान केवल विवादों की विक्टिम बनी है। सैफरन कलर को लेकर सेंसर बोर्ड को प्रेशर होगा, वरना उन्होंने ट्रेलर में कॉस्टयूम को क्लियर कर दिया था'।

    पहलाज निहलानी ने कहा 'कमेटी डिसाइड करती है'

    पहलाज निहलानी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ये कमिटी का निर्णय होता है कि किस तरह के कट और बदलाव की फिल्म में जरुरत है। वह उसका रिवाइज वर्जन देखेंगे। प्रसून जोशी शायद अपना बयान दे सकते हैं, लेकिन उन्हें एक्सामाइन कमिटी के साथ फिल्म देखने का राइट नहीं है'। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने यशराज के मेकर्स को गुरुवार तक जिन सीन्स में चेंज हैं उसका रिवाइज वर्जन भेजने के लिए कहा है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की मोनोकिनी पहनने पर मध्यप्रदेश से लेकर इंदौर और महाराष्ट्र तक में फिल्म का विरोध हुआ था। शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन बैंग-बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Row: 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिये निर्देश

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang पर चेतावनी जारी करके बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, लोगों ने पूछा- 'अपनी हेट स्टोरी भूल गए...'

    खबरें और भी