शब्दों का शोर नहीं, काम की धमक! कैसे अपनी चुप्पी से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं 'मदर' दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी जिंदगी में विवादों पर अक्सर चुप ही रही हैं। ...और पढ़ें
-1777293161166_m.webp)
अपनी शर्तों पर जीती हैं दीपिका पादुकोण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। उन्होंने बार-बार यह दिखाया है कि कैसे आप अपने कीमती और निजी पलों को अपनी मर्जी से प्राइवेट रख सकते हैं, और जब चाहें तब उन दर्शकों के साथ भी अपनी खुशी बांट सकते हैं जो आपके सफर का हिस्सा रहे हैं। यह सोच उनके व्यक्तित्व का ही हिस्सा है, जो शांत, संयमित और अपनी असलियत से जुड़े रहने पर टिकी है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उस इंडस्ट्री में सबसे अलग खड़ी नजर आती हैं, जहां अक्सर दिखावे और लगातार चर्चा में रहने को ही सब कुछ माना जाता है। उनका सफर ग्लोबल सुपरस्टारडम और अपने खुद के भरोसे के बीच एक अनोखा तालमेल दिखाता है, जहां उनके फैसले सोचे-समझे होते हैं और उनकी मौजूदगी का एक खास मकसद होता है।
अपनी शर्तों पर जीती हैं दीपिका
चाहे उनकी फिल्में हों, ब्रांड के साथ जुड़ाव हो या लोगों के बीच उनका आना-जाना, हर जगह एक बात साफ दिखती है: दिखावे के शोर से ज्यादा अपनी असलियत को अहमियत देना। आज के समय में जब लोग ट्रेंड्स के हिसाब से चलते हैं, दीपिका ने हमेशा अपनी शर्तों और अपनी रफ्तार पर अपनी राह खुद बनाना चुना है।
-1777293341359.jpg)
यह भी पढ़ें- नन्ही Dua की पहली आउटिंग, बेटी को लाइव शो दिखाने पहुंचे Dhurandhar एक्टर रणवीर सिंह
पुरानी रॉयल्टी का नया रूप है दीपिका
सोशल मीडिया पर चल रहे शोर-शराबे के बीच, दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। यह खबर एक प्यारे सरप्राइज और बड़ी खुशी बनकर सामने आई। कई लोगों ने पूछा कि क्या यह किसी बात का जवाब था, लेकिन असल में यह उनके हमेशा से अपने तरीके से काम करने का अंदाज है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो लाइक्स, शेयर्स या सब्सक्रिप्शन से नहीं चलतीं। सच तो यह है कि उन्होंने बार-बार दिखाया है कि अगर आज के दौर में पुरानी रॉयल्टी का कोई अवतार होता, तो वह दीपिका ही होतीं।
खबरें और भी
-1777293352000.jpg)
अगर इसे गौर से समझा जाए, तो 'दीपिका पादुकोण' ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह बदलते ट्रेंड्स के पीछे नहीं भागतीं। जब बात धैर्य और संयम की आती है, तो उनके जैसा कोई नहीं है। वह सामाजिक दबाव और उम्मीदों पर रिएक्ट करने के बजाय शांति और सच्चाई को चुनती हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं पर भी वे सफाई देने नहीं आती।
ये तीन परिस्थितियां जो हाल ही में हुईं लेकिन दीपिका ने अपना धीरज नहीं खोया-
कॉफी विद करण- जब कॉफी विद करण में बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की तो वहां कुछ ऐसी बात हो गई जिस पर लोगों ने दीपिका को खूब ट्रोल कर दिया। लेकिन एक्ट्रेस इस बात से बिल्कुल भी नहीं डगमगाईं, उन्होंने कभी अपनी कही बात पर सफाई नहीं दी।
-1777293361266.jpg)
8 घंटे वर्क शिफ्ट- दीपिका बॉलीवुड की सेल्फ मेड एक्ट्रेसेस में से हैं। उन्होंने एक बार ये फैसला किया कि वे 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी तो इस पर इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई। सबने अपनी राय-राय दी लेकिन दीपिका ने दोबारा इस पर सफाई नहीं दी। एक बार डिसीजन ले लिया तो ले लिया।
'धुरंधर' के लिए रणवीर की तारीफ- जब 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता का डंका बजा तो कई लोगों ने ये बात कही कि दीपिका ने रणवीर की तारीफ नहीं की जबकि पूरी इंडस्ट्री उनकी तारीफ कर रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दीपिका अपने मदरहुड को एंजाय करती रहीं और हाल ही में उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
अक्षय तृतीया पर प्रेग्नेंसी का एलान करना, दिवाली पर बेटी दुआ का नाम रिवील करना हो या फिर हमेशा अपने धर्म और समाज के हित में कोई करना हो, दीपिका ये अच्छे से जानती हैं कि उनके रूट्स क्या हैं।
साफ है दीपिका के सिर पर जो नंबर वन का ताज सजा है वो शायद यूं ही नहीं है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक दीपिका के काम की धमक है। जल्द ही वह राका में दिखेंगी और प्रेग्नेंसी के बीच में डीपी शूटिंग जारी रखेंगी। इसके अलावा किंग में भी दीपिका शाह रुख खान के साथ नजर आने वाली हैं।