Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल बाद फिर से खुलेंगे सारे 'सिंग्नल्स', Bhagam Bhag 2 पर नया अपडेट, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:31 AM (IST)

    फिल्म भागम भाग 2 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, अब इसके मेकर्स की तरफ ताजा अपडेट सामने आ गया है। ...और पढ़ें

    भागम भाग 2 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भागम भाग 2 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. डायरेक्टर ने भागम भाग 2 पर दिया हिंट

    2. जल्द होगी भागम भाग 2 की अनाउंसमेंट

    3. परेश रावल और अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2006 में हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म भागम भाग को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। निर्देशक प्रियदर्शन की इस मूवी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), गोविंदा और परेश रावल जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। अपनी शानदर और मजेदार कहानी के दम पर भागम भाग सफल रही। 

    बीते साल से भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2) की चर्चा चल रही है, लेकिन इस बार डायरेक्टर प्रियदर्शन नहीं बल्कि ड्रीम गर्ल फिल्म के लिए मशहूर राज शांडिल्य हैं। उन्होंने अब भागम भाग 2 पर ताजा अपडेट साझा किया है। 

    भागम भाग 2 का होगा आधिकारिक एलान

    जब से सिनेमाई गलियारे में भागम भाग 2 की चर्चा शुरू हुई है, तब से इसकी कास्ट और मेकिंग को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब खुद फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जो फैंस को सरप्राइज देगा। दरअसल राज ने अपने एक्स हैंडल पर हाल ही में एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- बढ़ते विवाद या ढलती साख? 'भागम भाग 2' से कटा Govinda का पत्ता, क्यों 'हीरो नंबर-1' के हाथ से फिसली फिल्म?

    bhagam bhag 2

    बस थोड़ा इंतजार और इसके बाद सारे सिंग्नल्स खुलने वाले हैं। निर्देशक इस ट्वीट का इशारा भागम भाग के कल्ट सॉन्ग प्यार का सिंग्नल से है, जो आज भी फैंस को पसंद आता है। उनके इस ट्वीट पर भागम भाग 2 के अभिनेता परेसश रावल ने री ट्वीट करते हुए आमीन लिखा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि जल्द ही मेकर्स भागम भाग 2 से जुड़ा कुछ न कुछ ऑफिशियल शेयर कर सकते हैं। 

    बात की जाए भागम भाग 2 के बारे में तो ये खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि इस मूवी में आपको गोविंदा नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

    अक्षय कुमार भागम भाग 2 का हिस्सा

    परेश रावल के अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार भी भागम भाग 2 का हिस्सा हैं। इसके बारे में पहले ही जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों के बाद अब भविष्य में अक्की आपको भागम भाग 2 के जरिए बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धुरंधर के बाद Akshaye Khanna की चमकी किस्मत, हाथ लगा 19 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म का सीक्वल?