Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ते विवाद या ढलती साख? 'भागम भाग 2' से कटा Govinda का पत्ता, क्यों 'हीरो नंबर-1' के हाथ से फिसली फिल्म?

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 03:02 PM (IST)

    हाल ही में ये खबर सामने आई की अभिनेता गोविंदा को भागम भाग के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। अब हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, ...और पढ़ें

    गोविदा भागम भाग 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    गोविदा भागम भाग 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भागम भाग 2 का हिस्सा नहीं होंगे गोविंदा

    2. इस एक्टर ने किया गोविंदा को रिप्लेस

    3. 20 साल पहले आई थी आइकॉनिक कॉमेडी मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा को एक समय में सिनेमा जगत का हीरो नंबर-1 कहा जाता था। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदला अभिनेता का स्टारडम भी फीका पड़ने लगा। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि गोविंदा को उनके करियर की आइकॉनिक कल्ट कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। 

    भागम भाग 2 से पत्ता कट होने के बाद अब ये बहस छिड़ गई है कि आखिरी ऐसी क्या वजह रही, जो गोविंदा को इस फिल्म से आउट किया गया। आइए थोड़ा विस्तार से इसका विश्लेषण समझते हैं-

    क्यों भागम भाग 2 से बाहर हुए गोविंदा

    90 के दशक तक गोविंदा ने बतौर सफल अभिनेता हिंदी सिनेमा पर राज किया। लेकिन जैसी ही दशक खत्म हुआ गोविंदा का करियर ग्राफ नीचे की तरफ गिरने लगा। कई फिल्म समीक्षकों ने ऐसे कयास लगाए कि उन्होंने समय रहते खुद को नहीं बदला। इतना ही नहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी ये कहा था कि गोविंदा ने वक्त और फिल्ममेकर की डिमांड के आधार पर फिल्में नहीं चुनीं। 

    यह भी पढ़ें- Govinda के रिप्लेस होने पर टूटी 'भागम-भाग' की तिकड़ी, परेश रावल ने किया रिएक्ट, बोले- 'अक्षय-मनोज की जोड़ी...'

    GOVINDA (1)

    गोविंदा का यही रवैया एक तरह से भागम भाग 2 से बाहर होने के कारण माना जा सकता है। इसके अलावा बीते समय में गोविंदा का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। गोलीकांड और एक्ट्रा मैरिटयल अफेयर के आरोपों के चलते वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। हो सकता है कि फिल्ममेकर्स नहीं चाह रहे हों कि इन कंट्रोवर्सी के बीच गोविंदा को भागम भाग 2 में शामिल किया जाए। 

    BHAGAM BHAG

    हालांकि, जागरण इन सभी दावों और कयासों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। लेकिन एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री का नायाब सितारा रहने वाले गोविंदा को इस तरह से उनकी ही फिल्म से बाहर किया जाना सिनेप्रेमियों को रास नहीं आ रहा है। खबर ये भी है कि मनोज बाजपेयी ने निर्देशक प्रियदर्शन की भागम भाग 2 से रिप्लेस किया है। 

    खबरें और भी

    गोविंदा की आने वाली फिल्में

    बीते साल गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्म दुनियादारी का आधिकारिक एलान किया था। हालांकि, इसके बाद इस मूवी को लेकर को भी ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान का आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर गोविंदा का नाम चर्चा में बना रहा। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Govinda ने करण जौहर को दी खुलेआम धमकी, बोले- मिल गया तो रजनीकांत की तरह प्रसाद दूंगा..