Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बेटे की नहीं की मदद...' पत्नी सुनीता के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, यश की एक्टिंग स्कील पर किया रिएक्ट

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 01:54 PM (IST)

    सुपरस्टार गोविंदा का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी वजह उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तरफ से लगाए गए कई आरोप हैं। इनमें ये भी शामिल है क ...और पढ़ें

    यश आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    यश आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता गोविंदा लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर ये आरोप लगाए थे कि गोविंदा ने कभी भी अपने इकलौते बेटे यशवर्धन आहूजा की फिल्म करियर बनाने में मदद नहीं की। 

    इन आरोपों पर अब गोविंदा की तरफ से जवाब आया है और उन्होंने अपने बेटे यश को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उनकी एक्टिंग स्कील पर भी रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि हीरो नंबर-1 ने क्या कहा है-

    यश को लेकर क्या बोले गोविंदा

    हाल ही में गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने उन तमाम आरोपों पर खुलकर बात की जो, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाए थे। इस दौरान गोविंदा ने बेटे यश के एक्टिंग करियर में मदद न करने के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा है- 

    यह भी पढ़ें- 'फिल्म के मेकर्स को उनसे..',Govinda को आउट कर मनोज बाजपेयी को लेने पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    govindason

    मैं यश के बारे में आपको बता दूं कि वह मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा। वह टेक्निकली मुझसे काफी बेहतर है। तो मैं उम्मीद करता हूं, अगर उसे किसी ने अच्छे रिप्रजेंट कर दिया तो, तो वह बहुत बड़ा अभिनेता बनेगा। मैंने साजिद नाडियाडवाला से यश के बारे में बात की तो उन्होंने अपना केबिन उसे दे दिया। ताकि वह फिल्ममेकिंग को बारीकी से समझ लें। कैसे एक फिल्म बनाई जाती है और काम कैसे किया जाता है। 

    govinda

    इस तरह से गोविंदा ने बेटे यश के एक्टिंग करियर को लेकर अपनी राय रखी है। बता दें कि सुनीता आहूजा ने अपने आरोपों में कहा था कि गोविंदा ने बाप होने का फर्ज नहीं अदा किया। एक सुपरस्टार होने के बावजूद उन्होंने बेटे यश को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने के लिए कोई भी मदद नहीं की। 

    खबरें और भी

    जल्द होगा यश का डेब्यू

    सिनेमा जगत में अपने पिता का नाम रोशन करने के लिए यशवर्धन आहूजा पूरी तरह से तैयार हैं। हाउसफुल जैसी शानदार मूवी बनाने वाले निर्देशक साजिद खान के साथ यश अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, उनके साथ इस मूवी में लापता लेडीज एक्ट्रेस नितांशी गोयल लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस अनटाइटल मूवी की रिलीज डेट को लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं क्षमा मांगता हूं...' Govinda ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे बचपन का प्यार है