Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दीवालिया नहीं...' Govinda के मैनेजर ने एक्टर की आर्थिक स्थिति पर तोड़ी चुप्पी, नए प्रोजेक्ट पर दिया हिंट

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:48 PM (IST)

    गोविंदा पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हैं, जिनमें गोली लगने, शादी में अनबन और आर्थिक तंगी की खबरें शामिल हैं। हालांकि, उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने इ ...और पढ़ें

    गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नया प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाले हैं एक्टर

    2. सालों से नहीं दी कोई हिट फिल्म

    3. क्या वाकई दिवालिया होने वाले हैं एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं। 1 अक्टूबर 2024 को खबर आई कि उन्हें अपनी गन से गोली लग गई है, कुछ समय के लिए शादी में अनबन की खबर आई। इसके बाद गोविंदा के फाइनेंसेज को लेकर भी काफी कुछ कहा गया।

    गोविंदा के पास आ रहे कई ऑफर

    अब उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने इन सभी खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसे फेक बताया है। शशि ने कहा कि पिछले कुछ सालों में एक भी बॉक्स ऑफिस हिट ना देने के बावजूद कई बड़े डायरेक्टर्स के ऑफर उनके पास आए। इसके अलावा एक्टर बहुत जल्द अपना एक नया प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाले हैं।

    Govinda (14)

    यह भी पढ़ें- नीलम कोठारी की वजह से करीब आए Shah Rukh Khan और Gauri, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    टैक्सी में क्यों गए गोविंदा?

    गोविंदा के दिवालिया होने की अटकलें पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। वहीं बीते दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक्टर यूपी में किसी जगह पर एयरपोर्ट से एक टैक्सी से जाते हुए दिखे। इसके बाद ये अटकलें और तेज हो गईं। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि ने स्पष्ट किया कि इसका पैसों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “गोविंदा के पास सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि कई कारें हैं। यह निराधार है कि वह दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि उस समय एयरपोर्ट परिसर में प्राइवेट वाहनों की अनुमति नहीं थी।

    एएनआई से बातचीत में शशि ने कहा बताया कि गोविंदा का स्कूलों और प्राइवेट इवेंट में डांस करते हुए जो वीडियो वायरल हुआ था उसका उनके दीवालिया होने से कोई मतलब नहीं है। यह उनका प्रोफेशन है। वह अभी भी अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अच्छा है उनके पास बंदूक...'Govinda के मैनेजर ने बताया एक्टर पर हुआ था हमला, लगातार मिल रही थी धमकियां