'अच्छा है उनके पास बंदूक...'Govinda के मैनेजर ने बताया एक्टर पर हुआ था हमला, लगातार मिल रही थी धमकियां
गोविंदा के मैनेजर ने खुलासा किया है कि अभिनेता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मैनेजर के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोविंदा के घर पर हमला ...और पढ़ें
-1770288369889_m.webp)
गोविंदा पर हुआ था जानलेवा हमला (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) के मैनेजर ने उनको लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि एक्टर को काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है। मैनेजर ने किसी साजिश की ओर संकेत किया है।
एएनआई संग बातचीत में मैनेजर ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर भी बात की। इस दौरान एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर हमला कर दिया था लेकिन बंदूक और फोन होने की वजह से उनकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की Mercedes छोड़ 'टैक्सी' में सफर करने को मजबूर गोविंदा? वीडियो देख लोग बोले- 'ये कैसा डाउनफॉल है!
गोविंदा को मिल रही थी धमकियां
मैनेजर ने दावा किया कि अभिनेता की सूझबूझ और तैयारी ने एक संभावित खतरनाक घटना को टालने में मदद की। उन्होंने कहा, “उन्हें लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे थे। शुक्र है कि जिस दिन उन पर हमला हुआ, उस दिन उनके पास बंदूक थी। उन्होंने सबको भगा दिया। वरना भगवान जाने उनका क्या हाल होता। मैं सुबह 4 बजे उनके पास पहुंचा। हमने एफआईआर भी दर्ज कराई है। हमारे पास उस रात की घटना का वीडियो भी है।”
-1770289072246.jpg)
हालांकि शशि सिन्हा ने कथित हमले की सटीक तारीख या स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी मिल गए।
खबरें और भी
शादी को लेकर अनबन पर क्या बोले एक्टर
शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन की अफवाहों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। ये अफवाहें बेकार हैं।'