Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan का हमलावर निकला बांग्लादेशी, जानकर हैरान हुईं Bhagyashree, कहा- 'सुरक्षा पर सवालिया निशान लग...'

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 10:20 AM (GMT+05:30)

    Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। बीते दिन मुंबई पुलिस ने आरोपी को ठाणे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शायद ...और पढ़ें

    सैफ अली खान पर हमले को लेकर बोलीं भाग्यश्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैफ अली खान पर हमले को लेकर बोलीं भाग्यश्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. घुसपैठिये ने घर में किया था सैफ पर हमला
    2. ठाणे से गिरफ्तार हुआ सैफ का हमलावर
    3. सैफ पर हमले के बाद टेंशन में आईं भाग्यश्री

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 जनवरी की रात को स्टार कपल अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बांद्रा स्थित घर में चोर घुस आए थे। बच्चों को बचाने के लिए सैफ घुसपैठिये से भिड़ गए जिसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस ने हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना के तीन दिन के अंदर मुंबई पुलिस ने ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 30 साल के आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया था कि वह पिछले 5-6 महीने से मुंबई में रह रहा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

    सैफ पर हमले के बाद डरी हुई हैं भाग्यश्री

    सैफ अली खान पर जो हमला हुआ, उसने कई बॉलीवुड सेलेब्स को हैरान कर दिया। अभिनेत्री भाग्यश्री को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "हम मुंबई में रहते हैं और जो कुछ हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं क्योंकि मुंबई को भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। इसलिए घटना के बाद जाहिर है हर कोई तनाव में है लेकिन पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है और ताजा खबरों के मुताबिक हमलावर को पकड़ लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।"

    यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Update: 23 जनवरी तक हिरासत में भेजा गया आरोपी, पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

    Bhagyashree - Instagram

    सुरक्षा पर भाग्यश्री ने उठाए सवाल

    आरोपी के बांग्लादेशी बताए जाने के बाद से ही लोग हैरान हैं। हाल ही में, भाग्यश्री ने भी इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "जब मुंबई में ऐसी घटनाएं होती हैं तो हर कोई तनाव में आ जाता है, लोकल लोग भी। यह बॉलीवुड की बात नहीं है, यह सबकी सुरक्षा की बात है। सबकी सुरक्षा पर सवालिया निशान लग जाता है और खास तौर पर अगर कोई अप्रवासी ऐसा कुछ करता है, तो हमें निश्चित रूप से अपनी भारतीय सीमाओं को सुरक्षित करना चाहिए, बहुत जरूरी है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं शर्मिंदा हूं', हमले के बीच Saif से Urvashi Rautela ने मांगी मांफी, इस हरकत के लिए फूटा था लोगों का गुस्सा