यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagyashree के पति हिमालय की बड़ी सर्जरी होने पर फैंस ने की जल्द ठीक होने की कामना, पढ़ें पूरी खबर
Bhagyashree Husband Himalay Surgery भाग्यश्री फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने जानकारी दी है कि उनके पति हिमालय की सर्जरी हुई है। इसके बाद हिमालय के जल् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhagyashree Husband Himalay Surgery: मैंने प्यार किया फिल्म से फेमस हुई भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से जानकारी दी थी कि उनके पति हिमालय की एक सर्जरी हुई है। दरअसल वे हाल ही में चोटिल हो गए थे। उनका कंधा चोटिल हो गया था। दोनों को अस्पताल में देखा जा सकता है।
भाग्यश्री ने वीडियो शेयर कर सर्जरी की जानकारी दी है
अभिनेत्री भाग्यश्री ने वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनके पति को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी हुई है और यह साढ़े 4 घंटे चली है। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा था, 'यह शेयर करने का कारण यह है कि मैं यह लोगों को समझाना चाहती हूं। इतनी बड़ी सर्जरी में भी रिकवरी बहुत ही सरलता से हो सकती है।'
यह भी पढ़ें: Debina Bonnerjee ने मेटरनिटी शूट का वीडियो किया शेयर, फैंस ने कहा- शानदार
भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ खड़ी नजर आई
भाग्यश्री ने वीडियो शेयर करने के पहले और बाद के कई मोमेंट भी कैप्चर किए हैं। इसमें वह अपने पति के साथ खड़ी नजर आई। उन्होंने लिखा है, 'दाएं कंधे में साढ़े 4 घंटे बड़ी सर्जरी हुई है।' हिमालय को वीडियो में सर्जरी के लिए लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह अस्पताल में बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने अमेरिका से भारत लौटने के बाद लिया घर के खाने का जमकर मजा, देखें तस्वीरें
भाग्यश्री की वीडियो पर कई फैंस ने गेट वेल सून का मैसेज लिखा है
एक्ट्रेस भाग्यश्री की वीडियो पर कई फैंस ने गेट वेल सून का मैसेज लिखा है। वहीं अभिनेता संजय कपूर ने लिखा है, 'मुझे आशा है कि वह अब ठीक होंगे और जल्दी ठीक हो जाएंगे।' अर्चना पूरन सिंह ने लिखा है, 'जल्दी ठीक हो जाओ। हिमी जल्दी घर आओ। हम सेलिब्रेट करेंगे।' हिमालय और भाग्यश्री ने 1990 में शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। अभिमन्यु दासानी हाल ही में निकम्मा फिल्म में नजर आए थे।