Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maine Pyar Kiya के पोस्टर में भाग्यश्री ने छुपाया ये इतना बड़ा राज, अब सालों बाद किया खुलासा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 09:05 PM (GMT+05:30)

    Maine Pyar Kiya फिल्म मैंने प्यार किया हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार मूवीज में शुमार है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) और भाग्यश्री की जोड़ी ने द ...और पढ़ें

    मैंने प्यार किया को लेकर भाग्यश्री का बड़ा खुलासा किया (Photo Credit-Instagram)
    मैंने प्यार किया को लेकर भाग्यश्री का बड़ा खुलासा किया (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. भाग्यश्री ने किया हैरान करने वाला खुलासा
    2. शूटिंग के वक्त हिमायल को डेट कर रही थीं भाग्यश्री
    3. ब्लॉकबस्टर रही मैंने प्यार किया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhagyashree On Maine Pyar Kiya: सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस फिल्म से डेब्यू के बाद एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई।

    इस बीच मैंने प्यार किया लेकर भाग्यश्री ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है,जिसे जानकर यकीनन तौर पर आपको शॉक्ड लगने वाला है। आइए जानते हैं कि अदाकारा ने सलमान खान की फिल्म को लेकर ऐसा क्या कहा है।

    भाग्यश्री ने किया हैरान करने वाला खुलासा

    सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया'एक ऐसी मूवी है, जिससे जुड़े किस्से को जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने किताब 'राइजिंग स्टार्स' के प्रमोशन के दौरान रश्मि उच्चिल के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान भाग्यश्री ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा है-

    ''बात उस दौरान की जब फिल्म मैंने प्यार किया के पोस्टर का शूट चल रहा था। फेमस फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य उस वक्त हमारे फोटोग्राफर थे। उस वक्त मैं 5 महीने की प्रेंग्नेट थी। इस बात की भनक पूरी फिल्म की टीम में से किसी को भी नहीं थी।

    मेरे साथ सलमान खान थे और उन्होंने मुझे देखकर कहा कि तुम शादी के बाद काफी मोटी हो गई है।' इस तरह से भाग्यश्री ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

    शूटिंग के वक्त हिमायल को डेट कर रही थीं भाग्यश्री

    साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बंपर सफलता मिली और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री का करियर रातों-रात चमक गया।

    खबरें और भी

    बता दें कि मैंने प्यार की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री और हिमालय दसानी रिलेशनशिप में थें और फिल्म रिलीज होने के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। मालूम हो कि 54 वर्षीय भाग्यश्री के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा और एक्टर अभिमन्यु दसानी और बेटी अवंतिका का नाम शामिल है।

    ये भी पढ़ें- Paid Period Leave पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ खड़ी भाग्यश्री, कहा- ये महिला की कमजोर नहीं उनकी शक्ति है