Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Bhhagya Viddhaata: देश के 'अनसंग हीरोज' को सलाम करेंगीं कंगना रनौत, रिलीज से पहले शुरू करेंगीं अभियान

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 02:11 PM (IST)

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रचार के लिए 'अनसंग हीरोज' को सम्मानित करने का अभियान शुरू कर रही हैं। ...और पढ़ें

    'अनसंग हीरोज' को सम्मानित करेंगीं कंगना

    'अनसंग हीरोज' को सम्मानित करेंगीं कंगना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही हैं। अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली कंगना अब भारत भाग्य विधाता में दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है और अब कंगना फिल्म को लेकर एक नई मुहिम शुरू कर रही हैं।

    'अनसंग हीरोज' से मिलेंगीं कंगना

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जिस तरह से अपनी फिल्मों का चुनाव करती हैं, वो वाकई में बेहद अलग होती हैं। यही वजह है कि कंगना की इन फिल्मों के लिए उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। कंगना 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) के जरिए उस कहानी को दिखाने जा रही हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। इस फिल्म के जरिए कंगना देश अनसंग हीरोज (Unsung Heroes) को सलाम करने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 26/11 मुंबई अटैक के समय दोस्त के घर पर पार्टी कर रही थीं Kanagana Ranaut, टीवी चलाया तो रह गईं सन्न

    Bharat

    कंगना देश के बड़े शहरों जैसे, भुवनेश्वर, रायपुर, जोधपुर, दिल्ली और जयपुर का दौरा करेंगी और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उन लोगों को सम्मानित करेंगी, जो असली मायनों में हीरो हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी, नगर निगम कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं, जिनकी निस्वार्थ सेवा ने समाज पर गहरा असर डाला है, भले ही उन्हें अक्सर वह पहचान नहीं मिलती जिसकी वो हकदार हैं।

    अलग-अलग शहरों के 'अनसंग हीरोज' को करेंगी सम्मानित

    आपको बता दें कि इस मुहिम के जरिए कंगना, हर शहर में चुने गए इन नायकों को उनकी बहादुरी, समर्पण और सेवा के लिए एक विशेष सम्मान चिह्न (बैज ऑफ ऑनर) से उन्हें सम्मानित करेंगीं। ये वे लोग हैं जो अपने रोजमर्रा के काम से ही समाज को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखते हैं।

    खबरें और भी

    Kangu

    इस पहल को और खास बनाते हुए, फिल्म के निर्माता राज्य के माननीय अतिथियों जैसे मुख्यमंत्रियों, मंत्री और बड़े नेताओं की उपस्थिति में विशेष स्क्रीनिंग्स भी रखी जाएगी। इस पहल के जरिए कंगना एक बार फिर से चर्चा में हैं।

    क्या है 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी?

    फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी, साल 2008 में मुंबई में हुए अटैक से प्रेरित है। उस दौरान कैसे एक क्रूर आतंकी हमले के दौरान आम लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई। इस दौरान नर्स, वार्ड बॉय, अस्पताल स्टाफ और अन्य कई लोगों ने चुपचाप आगे बढ़कर संकट की घड़ी में बड़ी भूमिका निभाई। इसी पर कंगना की फिल्म की कहानी आधारित है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी नजर आई।

    Kangyuw

    फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक (Girija Oak), स्मिता तांबे (Smita Tambe), अमृथा नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान नजर आएंगे। मनोज तपाड़िया के डायरेक्शन में बनी 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata के टाइटल में था जॉन अब्राहम का बड़ा हाथ, Kangana Ranaut ने कहा- 'बिना पैसे लिए...'