Bharat Bhhagya Viddhaata के टाइटल में था जॉन अब्राहम का बड़ा हाथ, Kangana Ranaut ने कहा- 'बिना पैसे लिए...'
जॉन अब्राहम कितने बड़े दिलदार इंसान हैं, इसका सबूत क्वीन कंगना रनौत ने दिया। भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने बताया कि कैसे जॉन ने उनकी बड़ ...और पढ़ें

कंगना रनौत की मदद के लिए तुरंत खड़े हुए थे जॉन अब्राहम/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरजेंसी के बाद अब कंगना रनौत एक और अहम मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रही हैं। उनकी देशभक्ति फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बीते दिनों ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस बीच ही कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने 'देसी ब्वॉयज' एक्टर के फैंस को प्राउड महसूस करवाया।
जॉन अब्राहम से कंगना रनौत ने मांगी थी मदद
'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने बताया कि कि उनकी देशभक्ति फिल्म का टाइटल पहले 'नर्सेस ऑफ कामा' था, लेकिन जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इंडिया की करुणा वाली भावना इतनी स्ट्रॉन्ग लगी कि उन्होंने मन में यह ठान लिया था कि वह इस फिल्म का टाइटल बदलकर 'भारत भाग्य विधाता' रखेंगी, लेकिन ऐसा करना मुमकिन नहीं था, क्योंकि यह टाइटल पहले से जॉन अब्राहम (John Abraham) के पास रजिस्टर था।
जब कंगना को यह बात पता चली तो उन्होंने दो बार नहीं सोचा और एक्टर को फोन मिला दिया। कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा, "मैंने जॉन सर को फोन किया और उन्होंने एक ही दिन में हमें ये टाइटल दे दिया… वो भी बिना कोई पैसा लिए! हम उनके बहुत आभारी हैं।"
यह भी पढ़ें- 'दुश्मन भी बढ़ते हैं,' Ranveer Singh बैन मामले पर कंगना रनौत की दो टूक, धुरंधर के 'हमजा' को दी सलाह
-1780481113494.jpg)
क्या है 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी?
भारत भाग्य विधाता की कहानी की बात करें तो, ये कहानी असल घटनाओं से इंस्पायर है। एक ऐसी खौफनाक रात के बारे में मूवी में दिखाया गया है, जहां पूरा शहर आतंक के साए में था, उस दौरान आं लोगों ने ही सुपरहीरो की तरह 400 लोगों की जिंदगियां बचाई थी। मूवी में कंगना रनौत का किरदार एक नर्स का है और कहानी, 'नर्सेज और वॉर्ड ब्वॉय' पर फोकस करती है।
खबरें और भी
फिल्म में उन हीरोज की कहानी को दर्शाया जाएगा, जिन्होंने चुपचाप उस समय पर रक्षा की, जब देश को अपने लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत थी। भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना रनौत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है।