सिनेमा का भाग्य बदलने आ रहीं कंगना रनौत, Bharat Bhhagya Viddhaata की रिलीज डेट हुई आउट
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

कंगना रनौत की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कंगना रनौत की अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता
भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट का हुआ एलान
सांसद बनने के बाद दूसरी मूवी में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कंगना रनौत का नाम शामिल रहता है। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार कंगना की अगली फिल्म का नाम भारत भाग्य विधाता है। लंबे समय से इस मूवी का नाम चर्चा हो रही है। अब मेकर्स की तरफ से भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस मूवी में क्या खास दिखने वाला है।
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जानता पार्टी की तरफ से सांसद बनने वालीं कंगना रनौत दूसरी बार किसी मूवी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले कंगना इमरजेंसी में नजर आई थीं। अब वह भारत भाग्य विधाता के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी से शादी...' Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास, फर्जी कमेंट पर भड़कीं 'क्वीन'

कंगना की भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट का एलान उनके होम प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक्स हैंडल पर किया गया है। इसके साथ ही भारत भाग्य विधाता का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है। ट्वीट में बताया गया है- कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Extraordinary story of ordinary people!
— Manikarnika Films Production (@ManikarnikaFP) May 6, 2026
The story of the night, when humanity stood taller than fear.
When responsibility became sacrifice.
When unity became duty.
And courage saved lives.
The untold story of India’s real heroes 💪🏻 #BharatBhhagyaViddhaata pic.twitter.com/3yOkAMmyLh
मूवी के पोस्टर को देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि ये फिल्म मुंबई में हुआ आतंकवादी हमले के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिसमें इंसानियत के बारे में बताया जाएगा। सोशल मीडिया पर भारत भाग्य विधाता का फर्स्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस कंगना की इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और बेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
कंगना की कमबैक फिल्म
सांसद बनने के बाद कंगना रनौत फुल टाइम एक्टिंग से दूर हैं। इस लिहाज से भारत भाग्य विधाता उनके लिए एक बड़ी फिल्म है। इमरजेंसी की रिलीज के करीब डेढ़ साल बाद कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता के जरिए कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।