Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल से रिलीज के लिए तरस रही है Kangana Ranaut की बड़ी फिल्म, 'रामायण' से रखती है नाता

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

    बी टाउन की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत की एक बहुचर्चित फिल्म का एलान 5 साल पहले किया गया था। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस कंगना रनौत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एक्ट्रेस कंगना रनौत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. साल 2021 में हुआ था फिल्म का एलान

    2. कंगना रनौत ने शेयर किया था पोस्टर

    3. इन मूवीज में नजर आएंगी कंगना रनौत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि फिल्मी सितारे अपनी अपकमिंग फिल्मों का एलान बड़े ही धूमधाम से करते हैं, लेकिन कुछ मूवीज ऐसी रहती हैं, जो अनाउंसमेंट के बाद भी रिलीज नहीं हो पाती हैं। इस कड़ी में भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत की एक बहुचर्चित फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसकी घोषणा 5 साल पहले हुई थी।

    कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी उस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर और टाइटल भी रिवील किया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    क्या डिब्बाबंद हुई कंगना की फिल्म

    फिल्मों की घोषणा और उनका डिब्बाबंद होना सिनेमा जगत में काफी पुराना चलन है। ज्यादातर सुपरस्टार इसका अनुभव अपने करियर में एक न एक बार जरूर करते हैं। ऐसा लग रहा है कि अब कंगना रनौत भी इस फेहरिस्त में शामिल होती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल साल सितंबर 2021 में कंगना ने अपनी बहुचर्चित फिल्म सीता- द इनकार्नेशन (Sita - The Incarnation) का आधिकारिक एलान सोशल मीडिया पर किया था।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने की करण जौहर की तारीफ, कभी प्रोड्यूसर को कहा था 'मूवी माफिया'; अब बोलीं- वो बुरे इंसान नहीं...

    upcoming releases 2026 (2)

    इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए कंगना रनौत ने जानकारी दी थी कि इस मूवी में वह रामायण के पात्र माता सीता की भूमिका को निभाती हुई नजर आएंगी। ये एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म होगी, जिसे हिंदी सहित साउथ की अन्य भाषाओं के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    kanganaranautmovie

    इतना ही नहीं सीता- द इनकार्नेशन के निर्देशक के तौर पर अलौकिक देसाई और लेखक के तौर पर केवी विजयेंद्र प्रसाद का नाम शामिल आया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अहम जानकारी सामने नहीं आई और अब तक कंगना की सीता- द इनकार्नेशन सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरस रही है। माना जा रहा है कि अगले साल 2027 में इस मूवी को लेकर कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आ सके। 

    खबरें और भी

    इन मूवीज में दिखेंगी कंगना रनौत

    मंडी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की अगली फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें भारत भाग्य विधाता और तनु वेड्स मनु 3 का नाम शामिल है। इतना ही नहीं हाल ही में कंगना की मोस्ट अवेटेड मूवी क्वीन के सीक्वल भी घोषणा हुई है। ऐसे में आने वाले समय में अभिनेत्री इन मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- 'वो चुड़ैल है खून पीती है..', जब Kangana Ranaut पर Ex बॉयफ्रेंड ने किया था केस, 'क्वीन' पर लगा था काला जादू का आरोप