Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो चुड़ैल है खून पीती है..', जब Kangana Ranaut पर Ex बॉयफ्रेंड ने किया था केस, 'क्वीन' पर लगा था काला जादू का आरोप

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 04:55 PM (IST)

    Kangana Ranaut ने हाल ही में अपने एक्स के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें 'चुड़ैल' करार दे दिया था। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत पर एक्स ने किया था केस

    कंगना रनौत पर एक्स ने किया था केस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा उन पर काला जादू करने का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें 'विच हंट' (जादूगरनी बताकर परेशान करने) का सामना करना पड़ा।

    एक्ट्रेस को कहा था चुड़ैल

    इस एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन ने बताया कि इस विवाद के दौरान उन्हें 'चुड़ैल' कहा गया और उनके चरित्र पर जबरदस्त हमले हुए, जिसमें लोग उनके बारे में अजीबोगरीब अफवाहें फैला रहे थे। ये आरोप उनके रिश्ते के खत्म होने के कई साल बाद सामने आए, जब उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का ध्यान उनकी तरफ और खींच गया।

    यह भी पढ़ें- 'अब तक हमारे बच्चे हो गए होते...',क्या कंगना और चिराग पासवान कर रहे हैं डेट? अभिनेत्री ने कर दिया क्लियर

    कंगना ने लगाए ये आरोप

    ANI पॉडकास्ट पर अपनी अपीयरेंस के दौरान, कंगना रनौत ने कहा कि उस दौरान उन्हें बहुत ज्यादा कैरेक्टर अटैक का सामना करना पड़ा। किसी का नाम लिए बिना, उन्होंने कहा, 'मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया… और ऊपर से कहा कि ये तो चुड़ैल है। खून पीती है। काले कमरे में काले परदे लगाकर काला जादू करती है। तो विच-हंटिंग हुई थी'।

    kangana ranaut (2)

    बता दें अध्ययन सुमन और कंगना रनौत 2008-09 के आस-पास 'राज 2' (Raaz 2) पर काम करते समय एक रिश्ते में थे। हालांकि, केस बाद में, 2015 में दर्ज किया गया था।

    कंगना पर लगाए थे मारपीट के आरोप

    गौरतलब है कि साल 2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना से ब्रेकअप के सात साल बाद उनके खिलाफ केस फाइल करने के बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'बहुत लंबे समय तक मैंने यह बात छिपाकर रखी कि वह मेरे साथ मारपीट करती थीं, क्योंकि अगर मैं यह बात बताता, तो शायद मेरी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पातीं। इसलिए मुझे यह बात छिपानी पड़ी। लेकिन आखिरकार मुझे सामने आकर यह बात बतानी ही पड़ी, क्योंकि वह दर्द, वह जुल्म और वह घुटन अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं हो रही थी'।

    kangana ranaut (3)

    वर्फफ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म उनकी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्म करने से Kangana Ranaut ने किया था इनकार, डायरेक्टर को नहीं पसंद आया रिजेक्शन!

    खबरें और भी