Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब तक हमारे बच्चे हो गए होते...',क्या कंगना और चिराग पासवान कर रहे हैं डेट? अभिनेत्री ने कर दिया क्लियर

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

    कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बीच कोई रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो गए होत ...और पढ़ें

    चिराग पासवान संग अफेयर की अफवाहों पर कंगना का बेबाक जवाब (फाइल फोटो)
    चिराग पासवान संग अफेयर की अफवाहों पर कंगना का बेबाक जवाब (फाइल फोटो)
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपनी निजी जिंदगी, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के विवादों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने कथित रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर भी बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में सफाई दी।

    चिराग पासवान के साथ रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

    पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कंगना और चिराग पासवान की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चाएं थीं। इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कंगना ने चुटकी ली और कहा. "मैं चिराग को पिछले 10 सालों से जानती हूं। अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे भी हो चुके होते।" कंगना के इस जवाब ने न केवल अफवाहों पर विराम लगा दिया, बल्कि उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी हर तरफ तारीफ हो रही है।

    राहुल गांधी पर निशाना, पीएम मोदी की तारीफ

    राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को किसी बड़े पद के योग्य नहीं मानतीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कंगना ने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण महिलाओं को सशक्त बनाने वाला है और वे सभी को समान अवसर देने में विश्वास रखते हैं।

    करण जौहर पर नरम पड़े तेवर, सलमान को किया याद

    हैरान करने वाली बात यह रही कि 'नेपोटिज्म' के मुद्दे पर हमेशा करण जौहर को आड़े हाथों लेने वाली कंगना इस बार थोड़ी नरम नजर आईं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरे इंसान हैं।" इसके साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार सलमान खान ने उनसे कहा था कि वह 'संजय लीला भंसाली की हीरोइन' बनने के लायक हैं। कंगना ने इसे अपने करियर के लिए एक बड़ी प्रशंसा बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'आज हमारे बच्चे होते अगर...', Kangana Ranaut ने चिराग पासवान संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

    यह भी पढ़ें- मंडी छात्रा हत्याकांड: 'घर से पढ़ने निकली बेटियां भी सुरक्षित नहीं', कंगना ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल