Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी छात्रा हत्याकांड: 'घर से पढ़ने निकली बेटियां भी सुरक्षित नहीं', कंगना ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 14 Apr 2026 01:39 PM (IST)

    मंडी में कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े हत्या पर सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को दुखद बताते हु ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मंडी में कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या।

    2. सांसद कंगना रनौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

    3. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा।

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या पर सांसद कंगना रनौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हत्या पर शोक प्रकट किया और छात्रा के स्वजन से संवेदना जताई है। कंगना ने एक्स पर लिखा कि 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या की घटना दुखद है। इस घटना से न केवल मानवता शर्मसार है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न उठता है। 

    आज स्थिति यह हो चुकी है कि घर से पढ़ने के लिए निकली बेटियां भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से अपराधियों के बढ़ते हौसले और प्रशासन की ढिलाई साफतौर पर दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

    जयराम बोले, सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए नहीं गंभीर

    उधर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ इवेंट और मैराथन से इस पर लगाम नहीं लगेगी बल्कि गंभीर और सख्त कदम उठाने होंगे। सरकार फालतू चीजों में उलझी और अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। सरकाघाट में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या ने कानून व्यवस्था की खामियों को जगजाहिर कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि कालेज हत्या का आरोपित नशे का आदी है। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार के दावे कहां हैं। हमने विधानसभा में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का मामला उठाया था। प्रदेश में गोलियां चल रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, नशा तस्कर सक्रिय हैं, लेकिन सरकार इन सबके लिए गंभीर नहीं दिख रही। सख्त कार्रवाई तभी होगी जब मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार पंगू बनकर रह गई है।

    यह भी पढ़ें: मंडी छात्रा हत्याकांड: सिया को अंतिम विदाई देते मां बेहोश, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन; बाजार बंद व मेला स्थगित

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में कॉलेज छात्रा की दराट से निर्मम हत्या, CCTV फुटेज से हुई पहचान; आरोपित ने पुलिस पूछताछ में गुनाह कबूला