मंडी छात्रा हत्याकांड: सिया को अंतिम विदाई देते मां बेहोश, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन; बाजार बंद व मेला स्थगित
मंडी में कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को उनके पैतृक गांव नैण में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस् ...और पढ़ें
HighLights
सिया का अंतिम संस्कार, मां दो बार बेहोश हुईं।
हत्या के विरोध में मंडी में व्यापक प्रदर्शन, बाजार बंद।
ग्रामीणों ने बंद बस सेवा को घटना का कारण बताया।
जागरण टीम, सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। सरकाघाट के नैण निवासी 19 वर्षीय सिया का मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवती की अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। सिया को चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।
सिया की हत्या के विरोध में सरकाघाट, टिहरा और मंडी में प्रदर्शन किए गए। गोपालपुर बाजार बंद रखा गया। इसके अलावा छिंज मेला भी स्थगित कर दिया गया।
गोपालपुर कालेज में बीवॉक द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया की नशेड़ी विशाल ने दराट से हमला कर सोमवार सुबह कॉलेज जाते वक्त हत्या कर दी थी।
मां और बहनें हुई बेहाल
शाम को ही शव पैतृक गांव नैण पहुंचा था, सुबह 10 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी का शव घर आने पर मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां दो बार बेहोश हो गई। वहीं अंतिम संस्कार पुलिस के पहरे में हुआ और विधायक दलीप ठाकुर भी इसमें शामिल हुए।
खेतों में युवक को दबोच कर दी थी धुनाई
सोमवार को युवती की हत्या के बाद लोगों ने आरोपित को खेतों से धर दबोचा था, इस दौरान उसकी जमकर धुनाई भी कर डाली थी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से छुड़ाकर सीधे थाने पहुंचाया। आक्रोशित लोगों ने देर शाम को मौही चौक पर चक्का जाम किया था।
सीएम का संदेश पहुंचाया परिवार को
देर शाम को कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर भी सिया के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री का संदेश उनको दिया। सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इस वारदात पर दुख जताया व परिवार को हौसला दिया।
खबरें और भी
बस चल रही होती तो सिया आज जिंदा होती
वहीं लोगों में सिया हत्याकांड को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की बस पिछले तीन महीने से बंद है किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की, अगर बस चल रही होती तो सिया आज जिंदा होती।